Breaking News
mudnwn

सिएरा लियोन में भूस्खलन से भारी तबाही, करीब 500 शव हुए बरामद

3000 से ज्यादा लोग बेघर

mudnwndownloadnwn

फ्रीटाउन। अफ्रीकी देश सिएरा लियोन की राजधानी फ ्रीटाउन में पिछले हफ्ते भूस्खलन से भारी तबाही मची है। बचाव कर्मियों को अब तक 499 शव प्राप्त हो चुके हैं। मुख्य जांचकर्ता अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। ये हादसा बीते सोमवार सुबह फ ्रीटाउन के पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश के बाद हुआ। इसके कारण 3000 से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, भूस्खलन के दौरान सोने की वजह से मृतकों का आंकड़ा इतना बढ़ गया। अधिकारियों ने इस हफ्ते वाटरलू कब्रिस्तान के पास कब्रें खोदकर 461 शवों को दफना दिया। इसके पास ही वो घटनास्थल है, जहां 2014 से 2016 के बीच इबोला वायरस के कारण मारे गए 4,000 लोगों को सामूहिक रूप से दफनाया गया था। मुख्य जांचकर्ता अधिकारी ने बताया कि रविवार को 38 और शव बरामद हुए, जिसको मिलाकर मरने वालों का आंकड़ा 499 पहुंच गया। उन्हें भी दफनाने के लिए भेज दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय संस्था द रेड ने बीते शुक्रवार को बताया था कि 600 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। प्रभावित इलाके में तेजी से तलाशी अभियान जारी है।

Check Also

Roobet estonia mängijatele: kõige populaarsemad mängud ja pakkumised

Roobet on kiiresti kasvav online-kasiino, mis pakub laia valikut mänge ja põnevaid pakkumisi Eesti mängijatele. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *