Breaking News
MHILAMANCH

निर्भया कांड की बरसी पर महिलाओं ने उठाए सुरक्षा तंत्र पर सवाल

MHILAMANCH

देहरादून (संवाददाता)। दिल्ली में हुए निर्भया कांड की बरसी पर सोमवार को उत्तराखंड महिला मंच ने महिला सुरक्षा को लेकर जहां गहरी चिंता जताई वहीं महिलाओं की सुरक्षा में लगे तंत्र पर भी सवाल खड़े किए। उत्तराखंड महिला मंच ने कचहरी स्थित शहीद स्मारक परिसर में महिलाओं से जुड़े कई गंभीर मु्द्दों को संगोष्ठी में उठाया। साथ ही उत्तराखंड आंदोलन के दौरान मुफ्फरनगर कांड को सबसे विभत्स बताया। यहां यूपी सरकार की दमनकारी नीति का एक स्वर में विरोध किया। साथ ही प्रदेश और केंद्र सरकार से मांग उठाई कि वह महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीरता से मनन करें। संगोष्ठी में विचार रखते हुए मंच की केंद्रीय संयोजक कमला पंत ने कहा कि 16दिसंबर को निर्भया कांड की बरसी है।

Check Also

पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून (सू वि)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गांधी मैदान, पटना में आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *