Breaking News
women arrest

नवजात शिशू का सौदा डेढ़ लाख रुपये में

women arrest

अंबाला । अंबाला के बलदेव नगर की एक महिला बच्चा गोद लेना चाहती थी. इसी बीच उसे रेणू और किरण नाम की दो महिलाओं के बारे में जानकारी मिली जो बच्चा गोद दिलाने का काम करती थी. किरण और रेणू ने महिला को डेढ़ लाख रुपये में बच्चा देने का वादा किया. लेकिन कागजगी कार्रवाई के नाम पर दोनों महिलाएं डर कर आना कानी करने लगी जिससे बच्चा लेने वाली महिला को इन पर शक हुआ. उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने महिला के साथ मिलिकर जाल बिछाया. आरोपी दोनों महिलाओं को पुलिस ने बच्चे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ में आरोपी महिलाएं ये नहीं बता पाई कि बच्चा किसका है और कहां से लाई हैं. पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है. पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है कहीं ये महिलाएं बच्चा चोर गिरोह का हिस्सा तो नहीं हैं जो नवजात बच्चे चोरी कर बेचने का धंधा करती हों. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है.

Check Also

Kawaboumga: Merge Up 2 et Simsinos Casino, guide des mécaniques du slot

Le monde des machines à sous a vu l’émergence de titres innovants comme Merge Up …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *