Breaking News
WiFi cab service

देश के 98 शहरों में शुरू होगी वाईफाई कैब सर्विस

WiFi cab service

गुवाहाटी । गुवाहाटी केंद्रित एक स्टार्टअप ने वाईफाई कैब नाम से देश के 98 शहरों में मांग आधारित कैब सेवाएं शुरू करने की शुक्रवार को घोषणा की। स्टार्टअप एस्पायरिंग आइडियाज ऐंड फ्यूचर टेक सॉल्यूशंस ऐप आधारित एंबुलेंस सेवाएं भी शुरू करेगी। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मृदुल दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हम अभी बाजार का अध्ययन कर रहे हैं। हमने पहले ही दो हजार कैब शामिल कर ली है। पहली सेवा की शुरुआत गुवाहाटी में दुर्गा पूजा से पहले की जाएगी। उन्होंने कहा कि कंपनी की योजना गोवा एवं पोर्ट ब्लेयर को छोड़ शेष सभी स्मार्ट शहरों में सेवा शुरू करने की है। उन्होंने अन्य कंपनियों की तुलना में अपनी सेवा का लाभ बताते हुए कहा कि वाईफाई कैब पांच रुपये प्रति किलोमीटर की दर से शुल्क लेगी। इसमें अन्य सेवा प्रदाताओं की तरह व्यस्त समय की अधिक दर या रात्रि शुल्क नहीं लगेगा।  उन्होंने कहा कि कंपनी एप आधारित एंबुलेंस सेवाएं देने के लिए विभिन्न अस्पतालों तथा निजी एंबुलेंस मालिकों से करार करेगी। उन्होंने कहा, हम मुनाफे का दो प्रतिशत कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पर खर्च करने के प्रावधान से बहुत अधिक आठ प्रतिशत इसमें निवेश करेंगे। हम इस पैसे का इस्तेमाल सड़क बनाने में करेंगे।

Check Also

Online casinoda eğlence ve bedava bonus Bethub giriş ile

Content casino bethub Bonus ve Promosyon Tekliflerini Değerlendirin bet hub Slot ve Canlı Oyun Çeşitleri …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *