Breaking News
reliance

2020 तक पूरा भारत 4जी हो जाएगा

reliance

नई दिल्ली । रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने राजधानी दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस को संबोधित करते हुए गुरुवार को कहा कि 2020 तक भारत पूरी तरह 4जी हो जाएगा। अंबानी ने कहा कि मुझे भरोसा है कि भारत 2020 तक पूरी तरह 4जी हो जाएगा और 5जी की ओर अग्रसर हो जाएगा। मेरा मानना है कि प्रत्येक फोन 4जी होगा और हर व्यक्ति के पास 4जी कनेक्टिविटी होगी। उन्होंने कहा कि जियो अपने उपभोक्ताओं को कम कीमत स्तरीय सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है। रिलायंस के सीएमडी ने कहा कि मैं ग्रामीण भारत में डिजिटल क्रांति को लेकर काफी उत्साहित हूं। यह डिजिटल क्रांति भारत के गांवों को बदलकर रख देगी। चाहे फिर वह किसान हो या फिर छोटा दुकानदार। उन्होंने कहा कि ज्यादा लोगों के लिए जियो पहला फोन ही नहीं है बल्कि उनके लिए यह पहला रेडियो और म्यूजिक प्लेयर है, पहला टीवी है, पहला कैमरा है और पहला इंटरनेट है।अंबानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास कर रहा है। पीएम ने सबको प्रेरित किया है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल बाजार है और सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था है। जल्द शुरू करेगी ड्रोन पेट्रोल सेवा इंडिया मोबाइल कांग्रेस को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत सबसे बड़ी उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि 2020 तक भारत पूरी तरह से 4जी होगा। अंबानी ने कहा कि भारत सबसे तेजी से विकास करने वाला देश बन गया है। साथ ही रिलायंस जियो जल्द ही देश में ड्रोन पेट्रोल सेवा शुरू करने जा रही है। जियो की तरफ से 5जी का लाइव डेमो भी दिया गया। ड्रोन पेट्रोल 5जी से चलेगा। जियो के मुताबिक आने वाले दिनो में 5जी के जरिए देश में पब्लिक सर्विस को ड्रोन से जोड़ा जाएगा। इसके तहत किसी आपात स्थिति में अगर आप ड्रोन ऐप पर क्लिक करेंगे तो तुरंत मदद पहुंचाई जाएगी।  यह सेवा 24 घंटे सातों दिन की होगी-दूरसंचार क्षेत्र पर सिगरेट उद्योग की तरह बहुत अधिक कर भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने कहा कि दूरसंचार क्षेत्र पर सिगरेट उद्योग की तरह बहुत अधिक कर है और इस मुद्दे को सुलझाने की जरूरत है। मित्तल ने कहा कि पूर्व की दूरसंचार नीति की तरह राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति (एनडीसीपी) में स्पष्ट तौर पर यह माना गया है कि सरकार का राजस्व बढ़ाना ही इसका लक्ष्य नहीं है। मित्तल ने कहा, पिछली नीति का भी और एनडीसीपी में भी शामिल व्यापक उद्येश्य में यह बात निहित है कि सरकार का राजस्व बढ़ाना ही कोई लक्ष्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सिगरेट उद्योग की तरह दूरसंचार उद्योग पर भी बहुत अधिक कर रखा गया है।

Check Also

Kraken Casino giriş linki ile kullanıcıların deneyim yorumları

Content Temel Bölümler Nelerdir KrakenCasino Panelinde? Krakencasino Sitesinde Oyunlara Kolay Erişim Menü Yapısı ve Geçişler …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *