Related Articles


B. of Journalism
M.A, English & Hindi
सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला द्वारा रचित-
Virendra Dev Gaur Chief Editor (NWN)
अभिनन्दन ने भी तेरे जैसा करिश्माई शौर्य दिखाया
दस सितम्बर उन्नीस सौ पैंसठ के दिन
खेमकरन सैक्टर में जिहादिस्तान ने किया धोखे से वार
हविलदार अब्दुल हामिद का चखा उसने तीखा पलटवार
अमरीका के अभेद्य ‘‘पैटन टैंक’’ पर थे दुश्मन सवार
दनदनाते चढ़ आए थे भारत माता की छाती पर मक्कार
आर0सी0एल0 गन से हामिद ने किए थे अचूक प्रहार
छह पैटन टैंक खाक कर डाले
सातवें पर टूट पड़ा था घायल बहादुर हविलदार
घायल शेर झपट पड़ा था जिहादिस्तानियों पर, हों जैसे उसका शिकार
भारत के वीर सैनिकों का युद्ध में धर्म बन जाता है आरपार
रामकृष्ण प्रदेश (उ0प्र0) में धामूपुर गाँव के हे वीरों के वीर कमाल
भारत माता का तूने उठा दिया था ऊँचा भाल।
विंग कमाण्डर अभिनन्दन वर्तमान ने भी दोहराया वही
लेकिन हवा में, शहीद हामिद वाला चमत्कार
पुराने मिग-21 से एक एफ-16 का कर डाला बंटाधार
पैटन टैंक अमरीका से आया था
एफ-16 भी अमरीका का है अचूक हथियार
किन्तु शूरवीरता का तो जानी भारतीय सैनिक है हक़दार
पृथ्वीराज और शिवाजी का नया मुल्क है दमदार
रानी लक्ष्मी बाई और महाराणा प्रताप का बल है यहाँ अपरम्पार
रानी चेनम्मा की वीरता का दिलों में उमड़ता है सागर अपार
परमवीर अभिनन्दन को हामिद वाला परमवीर चक्र नवाजो हे, सरकार।
-जय भारत -जय अभिनन्दन -जय किसान
The National News
742616 382622I discovered your weblog site on google and check a couple of of your early posts. Proceed to sustain up the superb operate. I just additional up your RSS feed to my MSN Information Reader. In search of forward to reading extra from you later on! 177579