Breaking News
vikas

उज्जैन से पकड़ा गया विकास दुबे, सुनियोजित तरीके से किया आत्मसमर्पण

vikas

कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मियों की शहादत का आरोपी कुख्यात विकास दुबे आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने गुरुवार को विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया है। उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विकास दुबे महाकाल मंदिर जा रहा था, जब उसे सुरक्षाकर्मियों ने पहचान लिया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।  दबाव देने पर उसने अपनी पहचान उजागर की और स्वीकार किया कि वह विकास दुबे ही है। उन्होंने बताया कि विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। खबर है कि विकास दुबे ने सुनियोजित तरीके से अपनी गिरफ्तारी दी है। उसने गुरुवार को महाकाल मंदिर में जाकर पर्ची कटाई, जिसके बाद मंदिर के सुरक्षाकर्मी ने उसे पकड़ लिया। विकास दुबे की गिरफ्तारी पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि मध्यप्रदेश पुलिस को इंटेलिजेंस से कुख्यात अपराधी विकास दुबे के उज्जैन आने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर महाकाल थाना पुलिस ने विकास की गिरफ्तारी की है। उन्होंने कहा कि ‘यह पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है। विकास दुबे एक क्रूर हत्यारा है। मध्यप्रदेश पुलिस अलर्ट पर थी। उसे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। हमने उत्तर प्रदेश पुलिस को सूचित कर दिया है।’ मालूम हो कि कानपुर में कुख्यात अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर के दौरान हुए खूनी संघर्ष में सीओ सहित पुलिस के आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। अपराधियों ने पुलिस बल को चारों ओर से घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थी और आठ जवानों को मौत के घाट उतार दिया था। 

Check Also

Guía completa para aprovechar al máximo el bono de bienvenida de Paston

En este artículo, vamos a explorar cómo sacar el máximo provecho del bono de bienvenida …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *