Related Articles
Максимальные выигрыши с mostbet – ваш ключ к успеху10/21/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026

देहरादून /ऋषिकेश (दीपक राणा) । कोतवाली ऋषिकेश में महिला शिकायतकर्ता आशा शर्मा पत्नी श्री अशोक कुमार शर्मा आकाश लाइट एंड साउंड सर्विस पुरानी चुंगी हरिद्वार रोड ऋषिकेश के द्वारा पूर्व में एक प्रार्थना पत्र दिया गया था कि मेरी स्कूटी संख्या UK14-C-4850 हीरो ड्यूट रंग तोतिया को दिनांक 19 मई 2020 की प्रातः आकाश लाइट एंड साउंड सर्विस पुरानी चुंगी हरिद्वार रोड ऋषिकेश के पास से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।
महिला शिकायतकर्ता की उक्त शिकायत पर कोतवाली में *तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 256/2020 धारा 379 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।*
—————————————-
*मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस उप- महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून के द्वारा तत्काल स्कूटी बरामद कर अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु आदेशित किया गया।*
उपरोक्त आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश महोदय के द्वारा टीम गठित की गई। तथा गठित टीम को निम्नलिखित दिशा निर्देश दिए गए।
1- *स्कूटी चोरी होने वाले स्थान के आसपास लगे संस्थानों व घरो के सीसीटीवी कैमरे का बारीकी से विश्लेषण करना।*
2- *जनपद में स्कूटी चोरी की घटनाओं में पुराने जेल गए अपराधियों को थाने लाकर पूछताछ करते हुए सत्यापन करना।*
उच्च अधिकारी गणों से प्राप्त दिशा निर्देशों पर गठित टीम द्वारा *पुराने 22 अभियुक्तों को थाने लाकर पूछताछ की गई व लगभग 35 सीसीटीवी कैमरा का विश्लेषण किया गया।*
सीसीटीवी से प्राप्त संदिग्ध अभियुक्त की फोटो मुखबिर तंत्र को देकर सक्रिय किया गया, तथा जनपद तथा सरहदी जनपदों में संदिग्ध की फोटो दिखा कर पूछताछ की गई।
गठित टीम उपरोक्त अभियुक्त की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रही थी कि *मुखबिर की सूचना पर खांड गांव ओवरब्रिज ऋषिकेश के पास से एक लड़के को पकड़ कर पूछताछ की गई तो उसके द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित स्कूटी को चोरी करना स्वीकार किया गया। सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त संदिग्ध की फोटो से मिलान करने पर उक्त लड़के की फोटो संदिग्ध से मिलान हुई। जिस पर उसे गिरफ्तार किया गया है।*
—————————————-
*नाम पता अभियुक्त गण*
************************
*दुर्गेश कुमार पुत्र श्री बृजेश कुमार निवासी सदानंद मार्ग ऋषिकेश*
उम्र 26 वर्ष
—————————————-
*नाम पता वांछित अभियुक्त*
************************
*मोहित पुत्र रणजीत सिंह निवासी शांति नगर ऋषिकेश*
उम्र 19 वर्ष
—————————————-
*बरामदगी विवरण*
*****************
*UK14-C-4850 हीरो ड्यूट*
————————————–
*पूछताछ विवरण*
*****************
पूछताछ पर अभियुक्तों दुर्गेश द्वारा बताया गया कि
*दिनांक 19 मई 2020 को मैंने अपने साथी मोहित पुत्र रंजीत निवासी शांति नगर ऋषिकेश के साथ आकाश लाइट एंड साउंड सिस्टम दुकान पुरानी चुंगी से सुबह के समय एक स्कूटी संख्या UK14-C-4850 हीरो ड्यूट को चोरी किया गया था। दिनांक 20 मई 2020 को हम दोनों उस उस स्कूटी को बेचने के लिए हरिद्वार की तरफ जा रहे थे तो हरिद्वार सीसीआर चौक के पास पुलिस में हमें रोका और गाड़ी के कागजात मांगे हमारे पास कागजात न होने पर उनके द्वारा उक्त गाड़ी को सीज कर दिया गया था।*
उक्त स्कूटी को दिनांक 19 अगस्त 2020 को विवेचक द्वारा अपने कब्जे में ले लिया गया है।
—————————————-
वांछित अभियुक्त मोहित की तलाश में दबिश दी जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों दुर्गेश को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा।
The National News