Breaking News

उत्तराखंड को आयुष्मान उत्कृष्ट अवार्ड 2023 के दो पुरस्कारों से नवाजा गया

देहरादून/नई दिल्ली। दिल्ली में संपन्न हुए दो दिवसीय आरोग्य मंथन कार्यक्रम में उत्तराखंड को आयुष्मान उत्कृष्ट अवार्ड २०२३ के दो पुरस्कारों से नवाजा गया है । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडवीया ने राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार को आयुष्मान उत्कृष्ट अवार्ड २०२३ से सम्मानित किया । केंद्र सरकार ने आयुष्मान क्लेम सेटलमेंट और डेली क्विक ऑडिट सिस्टम के सफल क्रियान्वयन के क्षेत्र में उत्तराखंड को इस राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी औऱ स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत के प्रयासों से उत्तराखंड में आयुष्मान योजना कार्ड धारकों को ५ लाख तक मुफ्त इलाज मिल रहा है। इसके लिए २४८ अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है। जिसमें १०२ सरकारी जबकि १४६ निजी अस्पताल शामिल है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान योजना के तहत क्लेम भुगतान करने के लिए १५ दिन के मानक को निर्धारित किया है जिसके सापेक्ष उत्तराखंड में ७ दिनों के भीतर ही इलाज कर रहे अस्पतालों को क्लेम का भुगतान किया जा रहा है। जिसका क्लेम ऑडिट भी समय पर किया जाता है। उत्तराखंड को आयुष्मान उत्कृष्ट अवार्ड मिलने पर सचिव स्वास्थ्य डॉक्टर आर राजेश कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश में आयुष्मान के जरिए जो भी अस्पताल इलाज मुहया कर रहे हैं उनको उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग समय पर भुगतान कर रहा है। जिसके कारण राज्य के अधिकांश अस्पतालों ने अपने यहां आयुष्मान कार्ड से इलाज करना शुरू कर दिया है। जिसका लाभ राज्य के नागरिकों को मिल रहा है।

Check Also

The Essential Checklist for Choosing Web Hosting for Small Enterprises

Choosing the right web hosting provider is crucial for small enterprises, as it can significantly …