
वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति मुख्यालय व्हाइट हाउस ने डाक सेवा के लिए राशि को लेकर लाये जा रहे विधेयक पर वीटो का इस्तेमाल करने की चेतावनी दी है। व्हाइट हाउस के प्रबंधन एवं बजट विभाग ने एक पत्र लिखकर कहा है कि वह अमेरिकी डाक सेवा के लिए राशि को लेकर लाये जा रहे विधेयक पर वीटो का इस्तेमाल करने की सलाह देगा। कांग्रेस (संसद) की प्रतिधनिधि सभा में 25 अरब डॉलर के इस विधेयक पर शनिवार को वोटिंग होगी। पत्र में कहा गया है कि यदि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समक्ष एचआर 8015 बजे विधेयक प्रस्तुत किया गया, तो उनके परामर्श दाता उन्हें वीटो का इस्तेमाल करने की सलाह देंगे।
व्हाइट हाउस ने कहा कि वह इस विधेयक का विरोध इसलिए कर रहा है क्योंकि इसमें डाक सेवा के परिचालन के लचीलेपन पर प्रतिबंध लगाये जाने की बात कही गयी है, लेकिन एजेंसी को बेहतर बनाने के लिए कुछ नहीं कहा गया है।
The National News
967717 364139Sweet internet site, super pattern , real clean and utilize genial . 210878