Breaking News

यूपी के मंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन, पीएम मोदी व सीएम योगी ने जताया शोक

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर चरथावल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक और प्रदेश के बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन हो गया। वे करीब 20 दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार की रात करीब 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। विजय कश्यप के निधन पर शोक जाहिर करते हुए पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री विजय कश्यप के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे जमीन से जुड़े नेता थे और सदा जनहित के कार्यों में समर्पित रहे। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। सीएम योगी ने कपिलदेव अग्रवाल के साथ 21 अगस्त 2019 को अपने मंत्रिमंडल विस्तार में विजय कश्यप को भी राजस्व राज्यमंत्री के रूप में शामिल किया था। वह मुख्यमंत्री कार्यालय से संबद्ध राज्यमंत्री भी थे। विजय कश्यप भाजपा के टिकट पर चरथावल विधानसभा सीट से 2007 और 2012 में भी चुनाव लड़े थे, लेकिन वह पहली बार विधायक 2017 के चुनाव में भाजपा टिकट पर ही बने। प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मेदांता अस्पताल में बात करने के बाद उनकी मौत की पुष्टि की। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल बुढ़ाना क्षेत्र के विधायक उमेश मलिक भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला आदि ने उनके निधन पर शोक जताया है। कोरोना संक्रमण की दूसरी खतरनाक लहर में यूपी विधानसभा के कई सदस्य हमेशा के लिए बिछुड़ गए। पहले रमेश चंद्र दिवाकर, फिर सुरेश श्रीवास्तव, केसर सिंह और दल बहादुर कोरी का कोरोना से निधन हो गया है। एक हफ्ते में तीन सदस्य दिवंगत हो गए थे। अब तक छह विधायकों की कोरोना से जान जा चुकी है। कोरोना की पहली लहर में पिछले साल दो मंत्री चेतन चौहान व वरुण रानी भी दिवंगत हो गए थे। यूपी की 17वीं विधानसभा में अब तक एक दर्जन विधायकों की मृत्यु हो चुकी है। कोविड संक्रमण के चलते ही पिछले साल व इस साल विधानमंडल सत्र भी सोशल डिस्टेंसिंग व कोविड प्रोटोकाल के तहत संक्षिप्त समय के लिए ही आहुत किए गए थे।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *