Breaking News

गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार,समाजवादी पार्टी की बड़ी जीत

UP SP BSP election

नितेश सिंह (ब्यूरो चीफ)

उत्तर प्रदेश की दो सबसे वीआईपी लोकसभा सीटों गोरखपुर और फूलपुर में समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है। सीएम योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर से जहां एसपी प्रत्याशी प्रवीन निषाद ने बीजेपी के उपेन्द्र शुक्ल को 21 हजार 881 वोटों से हरा दिया। वहीं फूलपुर में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी नागेंद्र पटेल ने 59 हजार से भी अधिक वोटों से जीत हासिल की। सीएम योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे के बाद खाली हुई गोरखपुर सीट और डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की फूलपुर सीट पर शुरुआती दौर में कांटे की टक्कर देखने को मिली। लेकिन बाद में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने भारी उलटफेर कर दिया और बीजेपी का कमल मुरझा गया।

Check Also

हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

 देहरादून ।  हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *