Breaking News
ssp 6767

अनावश्यक आवाजाही बनी पुलिस के लिए मुसीबत

ssp 6767

अर्जुन सिंह भंडारी
देहरादून-: राजधानी देहरादून में लगातार सातवें दिन भी लॉकडाउन लागू है,एक तरफ जहां हर कोई 1 बजे के बाद घर के अंदर रह सकता है और कोरोना को फैलने से रोक सकता है वहीं *देहरादून की मित्र पुलिस हम सबकी सुरक्षा में बारिश, धूप,सुबह व रात को 24 घंटे पहरेदारी कर रही है ताकि आम जनता को कोई दिक्कत न हो। आम जनता के पुलिस हेल्पलाइन को किये एक फ़ोन पर क्षेत्रीय पुलिस तुरंत उस आदमी की मदद में तत्पर है। पर आम जनता पुलिस की इस हालात को समझने को मानो तैयार नही। जिसका अंदाज़ा हम सभी पुलिस द्वारा हर दिन हो रहे चालान के संख्या में बढ़ोत्तरी से तो लगा ही सकते है!!

sp6565

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के अलर्ट के चलते ही प्रदेश भर में तैनात मित्र पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए आम जनता को घरों में रहने के निर्देश जारी किये थे। पहले पहल तो आम नागरिकों द्वारा लॉकडाउन में घर पर रहकर पुलिस के कार्यों में सहयोग दिया गया परंतु जैसे जैसे लॉकडाउन के दिनों में इजाफा होता गया आम जनता घरों से बाहर निकलने को आतुर होती चली गयी। हालांकि राज्य सरकार द्वारा आम जनता को इस लॉकडाउन में कई रियायतें भी दी गयी जिसमे उनके द्वारा सुबह 7 से 10 बजे तक खरीदारी से लेकर जरूरी काम निबटाने जैसे कार्य की अनुमति मिली। परंतु आम जनता द्वारा उस दौरान भी उन कानूनों का उल्लंघन किया गया जिसपर पुलिस द्वारा आम जनता को समझाया गया व कई जगह थोड़ी सख्तायी दिखाई गयी।राज्य सरकार द्वारा आम जनता को देने वाली सहूलियत में जरूरी सामान खरीदने का समय 7 से दोपहर 1 बजे तक किया गया परंतु चौपहिया वाहनों सहित दोपहिया वाहनों पर 1 व्यक्ति के निकलने जैसे नियम भी उसमे जोड़े गए।परंतु आज पूर्ण लॉकडाउन के सातवें दिन भी शहर में वाहनों के चालान का सिलसिला जारी है। सिपाही से लेकर एसपी ट्रैफिक व एसपी सिटी तक शहर के मुख्य चौराहों पर तैनात होकर आम जनता को कम से कम बाहर निकलने,सोशल डिस्टेंसिन्ग को समझने उसका पालन करने के निर्देश बार बार दिए जा रहे है परंतु लोग हर दिन चौपहिया वाहनों में घरों से निकल रहे है। नतीजन पुलिस को वाहन सीज या चालान का रास्ता अपनाना पड़ रिष है।कल भी पुलिस द्वारा 120 वाहनों को सीज़ किया गया और तस्वीर यह थी की सुबह दिलाराम चौक पर एसपी सिटी श्वेता चौबे एक चौपहिया वाहन वाले को फिर वही बात समझा रही है जो वो लॉकडाउन के पहले दिन समझा रही थी पर लोग सुनने को राजी नही।

p6767

देहरादून के लॉकडाउन की स्थिति पर नज़र डाले तो आम नागरिकों के नियमों कब उल्लंघन में देहरादून पुलिस को अच्छी-खासी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस द्वारा अनावश्यक बाहर निकलने के कारण पूछने पर पुलिस से झड़प करने में भी कुछ लोग पीछे नही हट रहे है जबकि पुलिस द्वारा आम जनता को मास्क बॉटने,गरीबों को राशन देने,खाना देने जैसे कार्यों में सबसे पहले सेवाएं दे रही है।पुलिस द्वारा अपने हेल्पलाइन नंबर जारी करने कब साथ साथ थाना व चौकियों की परिसीमा में आने वाले सभी खाद्यान भंडार स्वामियों के नंबर रख आम जनता की सहूलियत के इंतजामात किये गए है,पुलिस 24घंटे आम जनता से हेल्पलाइन के जरिये जुड़ी हुई है। यहां तक की स्थानीय बुजुर्गों को पुलिस द्वारा दवाई जैसी सुविधा घर तक देने जाया जा रहा है। उत्तराखंड में पुलिस द्वारा सुबह जहां आम जनता को व्यवस्थित किया जा रहा है वहीं दोपहर में मंडी में 2 बजे से शाम 6 बजे तक मंडी व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। शाम होते ही पेट्रोलिंग व सुबह पुनः व्यवस्था काम नागरिकों के बाहर निकलने के समय में मुख्य मंडियों व चौराहों पर तैनाती दी जा रही है।इन सबके बदले पुलिस बस नागरिकों से घरों में रहने को तवज्जो पर लगातार जोर दे रही है।
राज्य सरकार हर दिन की तस्वीर देख कर भी पुलिस की परेशानी को अनदेखा कर रही है। राज्य सरकार को आम जनता की मनमानी व पुलिस बल की परेशानी को देखते हुए लोगों को आवाजाही के लिए दिए गए सुबह के समय को सुबह 11 बजे तक सीमित कर देना चाहिए जिससे पुलिस बेवजह के ट्रैफिक नियंत्रण का सामना न करे व आम नागरिक 11 के बाद कडे निर्देश मान कर घरों में जाने को माने। राज्य सरकार को फ्रंट फ़ोर्स के तौर पर महामारी में आम नागरिकों की सुरक्षा में खड़े पुलिस बल की सुरक्षा दृष्टि को भी ध्यान में रखते हुए कुछ कड़े नियकम लेने चाहिए जिससे पुलिस बल को व्यवस्था बनाये रखने में और सहूलियत हो।

आवश्यक सेवाएं भी करे सोशल डिस्टेंसिन्ग का पालन:एसपी ट्रैफिक
देश भर में कोरोना वायरस के चलते जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सरकार के आवाहन पर कई सामाजिक संस्थाएं,24घंटे संचालित सेवाएं आगे आयी है जो इन्हें खाना,राशन,मास्क,सैनिटाइजर आदि उपलब्ध करवा रही है। परंतु इन सभी के द्वारा मदद के दौरान अधिक संख्या में लोगों को एकत्रित किये जाने पर सोशल डिस्टेंसिन्ग का उल्लंघन किया जा रहा है जिससे ऐसी जगहों पर कोरोना पनपने का खतरा लगातार बना हुआ है।
एसपी ट्रैफिक देहरादून प्रकाश चंद आर्या ने शहर में गरीबों व जरूरतमंदों की मदद कर रही संस्थाओं व आवश्यक सेवाओं में तैनात लोगों से मदद के दौरान आवश्यक दूरी बनाये रखने की अपील की है।

Check Also

राज्यपाल ने शिमला में हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों से औद्यानिकी (बागवानी) और आपदा प्रबंधन के विभिन्न प्रयासों की जानकारी ली

देहरादून (संवाददाता) । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शिमला में हिमाचल प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *