ऋषिकेश (दीपक राणा)। मुनी की रेती स्वर्ग आश्रम घूमने आए नोएडा के दो व्यक्ति सेल्फी के चक्कर में गंगा में बह गए एसडीआरएफ ढाल वाला प्रभारी एसआई कविंदर सजवान द्वारा बताया गया। कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त हुई राम झूला के पास दर्शन महाविद्यालय घाट पर दो लोग सेल्फी लेते समय पांव फिसलने के कारण वह गंगा में जा गिरे और अचानक पानी के तेज बहाव में बह गए । वही तुरंत सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों युवकों की खोजबीन के लिए अपना सर्च अभियान जारी रखा। बताया जा रहा है कि युवक नोएडा में किसी कंपनी में कार्यरत थे और ग्रुप के साथ ऋषिकेश घूमने के लिए आए थे और राम झूला में दर्शन महाविद्यालय घाट पर सेल्फी लेते समय अचानक एक का पैर फिसल गया जिसे बचाने के चक्कर में दूसरा व्यक्ति भी पानी के बहाव में बह गया अभी तक एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी है। डूबने वाले कंपनी का हेड 33 वर्षीय राहुल दूसरे व्यक्ति का नाम भानुमूर्ति बताया जा रहा है।
The National News
95517 424606Some genuinely fantastic info , Gladiola I detected this. 665886
451270 152731Sweet web web site , super style and style , rattling clean and utilize genial . 747314
150447 459862Thanks for all your efforts which you have put in this. extremely fascinating information . 694323