
नईदिल्ली । उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसक घटनाओं में मरने वालों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 34 पर पहुंच गई। गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) सूत्रों के अनुसार यहां अब तक 30 लोगों की मौत की खबर है। दो लोगों की मृत्यु लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) और एक जग प्रवेश चंद अस्पताल में हुई है। मरने वालों में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतन लाल और इंटेलीजेंस ब्यूरो कर्मी अमित शर्मा भी हैं।
गोकुलपुरी नाले में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों का दावा है कि यहां नाले से दो शव मिले हैं। हालांकि पुलिस का पहरा इतना कड़ा है कि वह किसी को भी तलाशी स्थल के पास जाने नहीं दे रही है। जीटीबी अधिकारियों ने बुधवार को बताया था कि कम से कम नौ की मौत गोली लगने की वजह हुई है। मरने वालों में एक महिला भी है।उधर हिंसा प्रभावित प्रमुख इलाकों चांद बाग, जाफराबाद और शिव विहार समेत अब स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है।
The National News
318055 147425Really fighter messages are supposed to amuse offer praise into the groom and bride. 1st time audio system watching over the top places really should also remember you see, the senior guideline with the speaking, which is your particular person. finest man speeches brother 920932