
देहरादून/ऋषिकेश (दीपक राणा) | श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून के द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री/तस्करी तथा शराब तस्करों की गिरफ्तारी के संबंध में कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है| इसी अनुपालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रायवाला के द्वारा उपरोक्त आदेश-निर्देशों से अवगत कराते हुए टीम गठित कर अवैध रूप से शराब की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध तथा शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था|
इसी क्रम मे आज दिनांक 09-09-2020 को गठित टीम के द्वारा दो अभियुक्तो 1-दिलीप सिंह पुत्र पंचम सिंह निवासी खदरी श्यामपुर कोतवाली ऋषिकेश देहरादून को 52 पव्वो के साथ एवं 2- सुरेश सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी खदरी श्यामपुर कोतवाली ऋषिकेश देहरादून को 52 पव्वो के साथ, दोनो अभियुक्तो को कुल 104 पव्वो देसी शराब जाफरान की तस्करी करते सत्यनारायण मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया| दोनो अभियुक्तो के विरुद्ध धारा-60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया|
*नोट*-दोनो अभियुक्तो के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है|
अभियुक्त का नाम पता
1-दिलीप सिंह पुत्र पंचम सिंह निवासी खदरी श्यामपुर कोतवाली ऋषिकेश देहरादून
2- सुरेश सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी खदरी श्यामपुर कोतवाली ऋषिकेश देहरादून
बरामदगी
दोनो अभियुक्तो से 52-52, कुल 104 पव्वे देशी शराब जाफरान
The National News
485278 173570A thoughtful opinion and suggestions Ill use on my internet page. Youve obviously spent some time on this. Effectively carried out! 46348