Breaking News
r5575466677

त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रेल मंत्री से विभिन्न मार्गो पर 12 स्पेशल ट्रेन चलाने का किया अनुरोध

r5575466677

देहरादून (सू0वि0)। उत्तराखण्ड से बाहर फंसे राज्य के लोगों को वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल से विभिन्न मार्गो पर 12 स्पेशल ट्रेन चलाने का अनुरोध किया है। इनमें दिल्ली से देहरादून, दिल्ली से हल्द्वानी, चंडीगढ़ से देहरादून, लखनऊ से देहरादून, लखनऊ से हल्द्वानी, जयपुर से देहरादून, जयपुर से हल्द्वानी, मुम्बई से देहरादून, मुम्बई से हल्द्वानी, भोपाल से देहरादून, बैंगलोर से देहरादून और अहमदाबाद से देहरादून के लिए अनुरोध किया गया है। राज्य से बाहर फंसे उत्तराखंड के लोगों को वापस राज्य में लाये जाने के संबंध में बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से बात कर यह अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर रेल मंत्री द्वारा अवगत कराया गया कि लम्बी दूरी की ट्रेनों की अनुमति दे दी जाएगी जबकि कम दूरी की ट्रेनों के लिए गृह मंत्रालय से अनुमति की आवश्यकता होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली, चंडीगढ़ में बङी संख्या में उत्तराखंड के लोग हैं जो राज्य में आना चाहते हैं। इसलिए इन स्टेशनों से भी ट्रेन चल सकें, इस बारे में वे केंद्रीय गृह मंत्री जी से अनुरोध करेंगे।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *