Breaking News
trivendra sarkar ki jai ho

उत्तराखंड का पाँचवा धाम सोमधाम होगा

trivendra sarkar ki jai ho

देश में सबसे पहले उत्तराखंड में आएगा राम राज्य
उत्तराखंड की कैबिनेट में हो गया इसका आगाज़
परचून की दुकानों की सोमरस से तराई होगी
राज्य सरकार की जमकर दो हाथों से कमाई होगी
बच्चे-बच्चे के हाथों की जकड़ में अब सोमरस की बाटली की पकड़ होगी
पेयजल की किल्लत पर झट सोमरस की बोतल हाजिर होगी
पव्वों अद्धों फुल्लों की परचूनों में आतिशबाजी होगी
दादी-पोते की झक-झक में मियाँ बीवी की खट-पट में
बोतलों से बोतलें बाटली से बाटली की टक्कर होगी
जैसे अमेरिका में बच्चो के बस्तों में पिस्तौलें मुस्कुराती हैं
वैसे चार धाम प्रदेश के बच्चों के बस्तों में बोतलें खिलखिलाएंगी
कोल्ड ड्रिंक की बाटलियों में सोमरस की बहार होगी
सोमरस की बाटलियों में कोल्ड ड्रिंक की खुमार होगी
दोनों की कॉकटेल का शुरूर चिंटू के बर्थडे में होगा
दोनों की मस्ती का गुरूर चिंकी के बर्थडे में होगा
कण-कण में सोमरस की जिंदादिल महक होगी
चौक का नल दूर होगा सोमरस की परचून पास होगी
धूपबत्ती अगरबत्ती की मिठास की जगह सोमरस की सहवास होगी
गंगाजल की बाटली में सोमरस की लहर सवार होगी
परचून की आड़ में सोमरस की बाढ़ होगी
देखो मुख्यमंत्री नीतीश उत्तराखंड से तो कुछ सीखो
सोमरस के खिलाफ कभी जोर से मत चीखो
चार धाम प्रदेश में अब पाँचवाँ धाम सोमधाम होगा
सोमरस के दीवानों मस्तानों का यह प्रदेश स्वर्ग धाम होगा
सोमरस विरोधी नर-नारियो रोजगार का सुनहरा मौका मिल गया
सोमरस के विरोध में अब कोई मजा नहीं रह गया
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री साहब वीर तुमसे कह गया
रावण राज्य की इस जोरदार पहल में समझो राम राज्य का सपना ढह गया
आपकी कर्मठता का पैमाना समझो भर गया।

                                                        Virendra Dev Gaur

                                                           Chief Editor

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

One comment

  1. 775128 59085Spot on with this write-up, I truly think this web site needs a lot a lot more consideration. Ill probably be once more to read much more, thanks for that information. 420966

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *