Breaking News
tomato nwn

टमाटर से पाकिस्तान हूआ लाल, 300 रूपये किलो बिक रहा टमाटर

 tomato nwn

पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में टमाटर ३०० रुपये किलो बिक रहे हैं। एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, पाकिस्तान के घरेलू बाजार में टमाटर की किल्लत पैदा हो गई है। हर साल मांग और आपूर्ति के पैदा हुए अंतर को भारत से आयात के माध्यम से पाटा जाता है। लेकिन सीमापार से आयात पर रोक लगाने के कारण मांग और आपूर्ति में भारी अंतर पैदा हो गया है। दाम बढ़ने के बाद भी वह भारत से टमाटर का आयात नहीं करने जा रहा है। दोनों देशों के रिश्तों में खटास के बीच पाकिस्तान के खाद्य सुरक्षा मंत्री सिकंदर हयात बोसन ने यह जानकारी दी है।स्थानीय विक्रेताओं को मौजूदा समय में सिंध प्रांत के उत्पादों के बाजार में आने का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल के दिनों में इसकी कीमत १०० से १२० रुपये किलो थी। सरकार ने इसकी कीमत १३२ से १४० रुपये प्रति किलो तय कर दी थी। इस बीच लाहौर चेंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एलसीसीआई) ने बोसन की भारत से आयात नहीं करने की घोषणा का स्वागत किया है। एलसीसीआई ने कहा है कि इस कदम के कारण स्थानीय किसानों को मदद मिलेगी और पाकिस्तान की विदेशी मुद्रा की बचत होगी। इसके अध्यक्ष अब्दुल बासित ने कहा है कि देश के पास आबादी का पेट भरने के लिए संसाधन उपलब्ध है। संकट जैसी स्थिति टालने के लिए सरकार को कृषि क्षेत्र बढ़ाना चाहिए।  (साभार)

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *