Breaking News

बीमारी से तंग आकर महिला ने की अपनी जीवन लीला समाप्त

ऋषिकेश (दीपक राणा)। 12 सितंबर गंगानगर ऋषिकेश में एक घर में रहने वाली महिला ने बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना प्राप्त होते ही पुलिसफोर्स सहित मौके पर पहुंची तो देखा कि घर के अंदर एक बंद कमरे में महिला का शव पंखे से लटका हुआ है। पुलिस द्वारा बल प्रयोग कर कमरे का दरवाजा खोला गया। तथा महिला के शव को पंखे से उतारा गया। मौके पर पुलिस ने फोटो और वीडियोग्राफी करवायी। जानकारी करने पर पता चला कि महिला का नाम शशि पत्नी प्रवीण निवासी मकान नंबर 306 गली नंबर 8 अपर गंगा नगर ऋषिकेश जिसकी उम्र 32 वर्ष है। मृतका के पति प्रवीण के द्वारा बताया गया की 2012 में हमारी शादी हुई थी कुछ समय पहले शशि का अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था और उसके पेट में लगातार दर्द होने की शिकायत रहती थी जिस वजह से वह काफी परेशान चल रही थी। पुलिस ने मौके पर शव का पंचनामा भरवा कर। पोस्टमार्टम के लिए एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश में भेज दिया है। साथ ही आगे की अग्रिम आवश्यक कार्यवाही जारी है।

नाम पता मृतका
शशि पत्नी प्रवीण निवासी मकान नंबर 306 गली नंबर 8 अपर गंगा नगर ऋषिकेश देहरादून उम्र 32 वर्ष

Check Also

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

उत्तरकाशी । बदरीनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में …

One comment

  1. 892195 846817Hey this is kinda of off subject but I was wanting to know if blogs use WYSIWYG editors or if you need to manually code with HTML. Im starting a blog soon but have no coding experience so I wanted to get advice from someone with experience. Any aid would be greatly appreciated! 607314

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *