Breaking News
person of the year

बाइडेन और हैरिस को टाइम ने चुना 2020 का पर्सन ऑफ द ईयर

person of the year

वॉशिंगटन  । अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति चुनी गईं कमला हैरिस को टाइम पत्रिका ने सम्मानित किया है। मैग्जीन ने उन्हें 2020 का पर्सन ऑफ द ईयर चुना है। इसकी घोषणा प्रकाशन ने गुरुवार को दी। डेमोक्रेटिक पार्टी की इस जोड़ी को तीन अन्य फाइनलिस्टों में से चुना गया है। बता दें कि पिछले साल, 16 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को टाइम द्वारा पर्सन ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया था। बाइडन और कमला हैरिस ने 7 नवंबर को अमेरिकी चुनाव जीतकर इतिहास रचा था। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को पराजित किया था। बाइडन पेन्सिलवेनिया में जीत दर्ज करते ही अमेरिका के नए राष्ट्रपति चुन लिए गए थे। टाइम्स मैगजीन के एडिटर-इन-चीफ एडवर्ड फेलसेंथल ने कहा, अमेरिका की कहानी बदलने के लिए और विभाजनकारी एजेंडे से ज्यादा सहानुभूति की ताकत दिखाने के लिए जो बाइडन और कमला हैरिस को टाइम्स 2020 का पर्सन ऑफ द ईयर चुना जाता है। उन्होंने आगे कहा कि शायद अभी केवल अमेरिकी ही इस बात पर सहमत हैं कि देश का भविष्य दांव पर है, भले ही वे इसके बारे में असहमत हों कि आखिर क्यों। उन्होंने कहा कि बाइडन ने कमला हैरिस को उप-राष्ट्रपति के पद के लिए आगे किया, जिनका जन्म भारतीय मां और जमैका के रहने वाले पिता ने किया है। यह दिखाता है कि अमेरिका जातीयताओं के मिश्रण की ओर बढ़ रहा है।

 

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *