Breaking News
defence

दिल्ली में जमीन से लेकर आसमान तक कड़ी सुरक्षा

defence

नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस की तैयारियों और हाई-प्रोफाइल शिखर सम्मेलन के लिए 10 आसियान नेताओं के आगमन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में जमीन से लेकर आसमान तक ऐसी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है कि परिंदा भी पर ना मार सके। दिल्ली और शहर के सीमावर्ती इलाकों में हजारों सशस्त्र कर्मी पूरी सतर्कता के साथ गतिविधयों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं ताकि कल आयोजित होने वाला गणतंत्र दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हो। अधिकारी ने बताया कि विमान रोधी बंदूकों के साथ बड़ी संख्या में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और उनकी फुटेज की निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। पुलिस अधिकारी अहम स्थानों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। सभी बाजारों में सतर्कता बरती जा रही है। दिल्ली पुलिस दल सुरक्षा ऑडिट कर रही है। मुख्य बाजारों में पुलिस ने खोजी कुत्तों को भी तैनात किया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस र्किमयों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। पूरे मध्य एवं नयी दिल्ली क्षेत्र में दिल्ली पुलिस तथा केंद्रीय सुरक्षा बलों के करीब 50,000 जवानों को तैनात किया गया है। इलाके में बहु-स्तरीय सुरक्षा तैनात की गई है। अद्र्धसैनिक तथा एनएसजी कमांडो के साथ दिल्ली पुलिस र्किमयों को तैनात किया गया है। आज आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद, आसियान नेता कल गणतंत्र दिवस परेड पर मुख्य अतिथि होंगे। दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) एक बहुपक्षीय संघ है। इसमें थाईलैंड, इंडोनेशिया, सिंगापुर, ब्रुनेई, लाओस, म्यामां, कंबोडिया, मलेशिया, फिलीपींस और वियतनाम शामिल हैं।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

2 comments

  1. 916765 227657Thank you for every other informative website. Exactly where else could I get that type of information written in such a perfect means? Ive a mission that Im just now operating on, and Ive been at the look out for such info. 89492

  2. 521286 480242Hey, are you having issues with your hosting? I necessary to refresh the page about million times to get the page to load. Just saying 558352

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *