Breaking News
05 04 2017 tibet

तिब्बत में 2700 साल पुरानी 13 कब्र मिली

 

05 04 2017 tibet

चीन के स्वायत्त क्षेत्र तिब्बत के बोमी काउंटी में 13 प्राचीन कब्रों की खोज की गई है। ये कब्रें 1800 साल से 2700 साल प्राचीन बताई जा रही हैं। क्षेत्रीय सांस्कृतिक अवशेष संस्थान के अनुसार, क्यूंदो कस्बे में एक सड़क परियोजना के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को कब्रें मिलीं। सहायक शोधकर्ता शाका वांग्डू के हवाले से बताया कि दो कब्रों में मानव कंकाल करीब पूरी अवस्था में मिले। जबकि शेष कब्रों में हड्डियां पाई गई। पुरातत्वविदों ने पाया कि इन कब्रों में शवों को दफनाने की एक ज्ञात प्रथा का पालन किया गया था। यह प्रथा आज भी क्यूंदो के कुछ हिस्सों में दिखाई देती है। इस प्रथा के अनुसार, शव को दफन करने के बाद जब मांस पूरी तरह गल जाता है तब हड्डियों को निकालकर दोबारा दफ ना दिया जाता है।

Check Also

Het proces van registreren bij One Casino stap voor stap uitgelegd

In dit artikel gaan we het proces van registreren bij One Casino stap voor stap …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *