Breaking News
corona 23424

तीन राज्यों ने जीती कोरोना से जंग, संक्रमण से हुए पूरी तरह मुक्त

corona 23424

नईदिल्ली । जहां दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी है तो वहीं भारत के तीन राज्य ऐसे हैं जो कोरोना से पूरी तरह मुक्त हो गए हैं जोकि एक राहत की खबर है। बता दें कि त्रिपुरा, गोवा और मणिपुर ऐसे राज्य हैं जहां कोरोना का प्रकोप शांत हो गया है। ये तीनों राज्य कोरोना से मुक्त हो गए हैं। निश्चित तौर पर ये राहत की खबर है कि जहां देश में कोरोना की वजह से कई राज्य गंभीर रूप से प्रभावित हैं तो वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं जिन्होंने कोरोना से जंग जीत ली है। त्रिपुरा से कोरोना की विदाई को लेकर सीएम बिप्लव कुमार देव ने भी ट्वीट के जरिए खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कोरोना का दूसरा मरीज भी टेस्ट के बाद निगेटिव निकला। इस तरह हमारा राज्य कोरोना से मुक्त हो गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, मैं सभी लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग और सरकारी गाइडलाइन का पालन करने का अनुरोध करता हूं। घर पर रहें और सुरक्षित रहें।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *