Breaking News
sena army

कुलगाम में सेना का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर

sena army

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर में निकाय चुनाव के परिणाम घोषित होने के एक दिन बाद ही सुरक्षाबलों ने कुलगाम में 3 आतंकियों को मार गिराया है। कुलगाम के लारनू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई एक मुठभेड़ में 5 घंटे चले ऑपरेशन के बाद इन आतंकियों को मार गिराया गया है। इस कार्रवाई के बाद से ही इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार सेना की राष्ट्रीय राइफल्स को शनिवार-रविवार देर रात कुलगाम जिले के लारनू इलाके में 2-3 आतंकियों की आवाजाही की खबर मिली थी। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए रविवार सुबह इस इलाके में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस के जवानों ने बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया। इस बीच यहां एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर भागने का प्रयास किया, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग कर आतंकियों के खिलाफ काउंटर ऑपरेशन शुरू किया। इस ऑपरेशन के दौरान मकान में छिपे ती आतंकियों को मार गिराया गया। इस कार्रवाई के बाद मीडिया से बात करते हुए राज्य के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि इस ऑपरेशन में तीन आतंकियों के मारे जाने के बाद मुठभेड़ को खत्म कर दिया गया है। इसके अलावा मारे गए आतंकियों की पहचान की जा रही है।
निकाय चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कार्रवाई-जानकारी के अनुसार मुठभेड़ के बाद हिंसक प्रदर्शन की आशंकाओं को देखते हुए इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ की अतिरिक्त टीमों को तैनात किया गया है। लारनू इलाके में जारी मुठभेड़ के मद्देनजर कुलगाम जिले में इंटरनेट सेवाओं पर आंशिक रूप से रोक लगाई गई है। बता दें कि आतंकियों के खिलाफ दक्षिण कश्मीर में यह ऑपरेशन उस वक्त शुरू हुआ है, जबकि राज्य में एक दिन पहले ही निकाय चुनाव के परिणाम घोषित हुए हैं। 

Check Also

Mines Oyna ve İlk Bahiste Buyuk oduller Yakala!

Content Saatlik Zaman Çerçevesinde DAR/TLM ve DAR/ALICE Motorcycle Bike Race Racing Road Games Crash oyunlarının …

One comment

  1. 379070 756001Hello my family member! I wish to say that this post is remarkable, wonderful written and come with approximately all vital infos. I would like to see extra posts like this . 378723

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *