Breaking News

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार कुंभ में तृतीय शाही स्नान ‘मेष संक्रांति’ के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं

कुंभ मेले में तृतीय शाही स्नान के दौरान भारत सरकार द्वारा तय गाइडलाइन का पालन अवश्य करने की अपील

देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार कुंभ में तृतीय शाही स्नान ‘मेष संक्रांति’ के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार महाकुंभ 2021 के प्रथम और द्वितीय शाही स्नान का आयोजन सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। हरिद्वार कुंभ 2021 में आयोजित शाही स्नान में संत समाज से लेकर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया और सभी राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। भगवान बदरी विशाल, बाबा केदार और गंगा मैया के आशीर्वाद से शाही स्नान भी सफलतापूर्वक संपन्न होगा, मुझे इसका पूर्ण विश्वास है। कुंभ मेले में तृतीय शाही स्नान के दौरान साधु-संतों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए राज्य सरकार ने चाक-चौबंद व्यवस्था कर रखी है। कुंभ में व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए हर अखाड़े के स्नान का समय पहले से निर्धारित कर दिया गया है। इसके साथ ही अन्य श्रद्धालुओं के लिए भी अलग से स्नान की व्यवस्था की गई है। सभी सुरक्षा कर्मी, सफाई कर्मी, मेडिकल स्टाफ आदि अपना कार्य पूरी मुस्तैदी से कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने तृतीय शाही स्नान के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि कोविड को लेकर भारत सरकार द्वारा तय की गई गाइडलाइन का पालन अवश्य करें। सभी श्रद्धालु मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाए रखें और समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज भी करते रहें।

Check Also

The Essential Checklist for Choosing Web Hosting for Small Enterprises

Choosing the right web hosting provider is crucial for small enterprises, as it can significantly …

One comment

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *