Breaking News
showering 1520418862

बालों को धोते हुए लोग करते हैं ये 5 गलतियां, हो सकता है बड़ा नुकसान

showering 1520418862

गर्मियों के मौसम में लोग अपने बालों को लेकर परेशान हो जाते हैं. इस समय कई लोग अपने बालों के झडऩे, डैंड्रफ की समस्या, बालों का रंग उड़ जाने या फिर उम्र से पहले सफेद पड़ जाने से काफी परेशान रहते हैं. इन सब समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार में मौजूद कई तरह की चीजों का प्रयोग करते हैं लेकिन कई बार ऐसा भी होता है की बाजार से खरीदी हुई महंगी दवाई या फिर तेल भी बालों पर कोई असर नहीं कर पाते. क्या आप जानते हैं कि बालों के खराब होने का कारण या फिर बालों के झडऩे के पीछे आपकी ही की हुई कुछ सामान्य गलतियां होती हैं. आपकी छोटी-छोटी गलतियां या फिर लापरवाही ही आपके बालों को नुकसान पहुंचाती है. आइए आपको बताते हैं उन गलतियों के बारे में जो आपके बालों के खराब होने या फिर उनके झडऩे के पीछे के बड़ा कारण हो सकते हैं.
गर्म पानी से न धोएं बाल
आप अपने बालों को धोने के लिए ठंडे पानी या फिर गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें. आप अपने बालों को नॉर्मल पानी से धोने की कोशिश करें ताकि आपके बालों में किसी तरह का कोई नुकसान न हो. वहीं, अगर आप गरम पानी से बालों को धोएंगे तो आपके बाल जड़ों से कमजोर हो सकते हैं. गर्म पानी बालों को खराब करने का काम करता है.
शैम्पू का सही तरीके से करें इस्तेमाल
लोग अक्सर बाल धोते समय शैम्पू को बिना पानी के ही सीधा अपने बालों में लगा लेते हैं लेकिन क्या आपको पता है ऐसा करने से आपके बालों को काफी ज्यादा मात्रा में नुकसान होता है. अगर आप शैम्पू को पानी में मिलाकर लगाएंगे तो आपके बालों को कम नुकसान पहुंचेगा. आप कोशिश करें की जब भी आप शैम्पू करें तो आप पानी में शैम्पू को मिलाकर फिर बालों में लगाएं.
बालों पर ज्यादा जोर न दें
कई बार हम अपने बालों पर ब्रशिंग करते समय काफी ज्यादा ताकत लगा देते हैं जो कि हमारे बालों को कमजोर करके तोडऩे का काम करता है. जब लड़कियां अपने बालों में बैंड लगाती है तो वो काफी टाइट हो जाते हैं. इस कारण बाल कमजोर होते हैं और बालों के टूटने की संभावना ज्यादा हो जाती है.
तौलिए या टावल का रखें ख्याल
लोग नहाने के बाद एक ही तौलिए से शरीर को भी सूखाते हैं और उसी से बालों को भी सुखाते हैं, जो कि आपके बालों के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है. अगर आप बालों को तौलिए से सुखाना चाहते हैं तो आप बालों के लिए एक अलग टावल रखें. इसके अलावा आप कोशिश कर सकते हैं की बाल अपने आप ही सूख जाएं, जिससे आपके बालों में किसी तरह का नुकसान न हो. जितना हो सकके ड्रायर का भी कम उपयोग करें.
सही तकिया चुनें
हम जब सोते समय अपने सिर के नीचे तकिया लगाते हैं वो भी हमारे बालों के लिए एक नुकसानदायक है. हम सामान्य सूती तकिए का प्रयोग करते हैं जो हमारे बालों को तोड़ता है और खराब करने का काम करता है. हमे सिर के नीचे नरम तकिया रखना चाहिए जो हमारे बालों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचाए.
००

Check Also

Kraken Casino giriş linki ile kullanıcıların deneyim yorumları

Content Temel Bölümler Nelerdir KrakenCasino Panelinde? Krakencasino Sitesinde Oyunlara Kolay Erişim Menü Yapısı ve Geçişler …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *