Breaking News

राजस्थान में 5 साल से विकास का पहिया रुका हुआ: धामी

कोटा । उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राजस्थान की जनता ने परिवर्तन का संकल्प बना लिया है। कोटा में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा राजस्थान में 5 साल से विकास का पहिया रुका हुआ है। उसे आगे बढ़ाने के लिए जनता डबल इंजन की सरकार बनाएगी। राजस्थान तेजी से भारत के विकास में योगदान देगा।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा राजस्थान सनातन हिंदू संस्कृति के विरोध का सबसे अग्रणी राज्य बन गया है।यहां दशहरा, रामनवमी सहित अन्य हिंदू पर्व पर पाबंदी लगा दी जाती है। शिवलिंग को कटर लगाकर काटा जाता है। यह हम सब देख रहे हैं। पुष्कर धामी ने कहा पहले के समय कुछ लोगों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनती थीं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वो योजनाएं बनी हैं जिनकी गरीबों को वास्तव में आवश्यकता है। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को जिनकी जरूरत है। पीएम मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से देश की जनता सीधे तौर पर लाभान्वित हो रही है।
प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर
उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी की प्राथमिकता में हमेशा राजस्थान रहा है, लेकिन ५ साल से राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने केंद्र से मिलने वाली धनराशि को खर्च नहीं किया। कांग्रेस सरकार राजस्थान के लोगों को फायदा नहीं देना चाहती है। इसका उदाहरण जल जीवन मिशन है। जल जीवन मिशन की हजार करोड़ की राशि आज तक खर्च नहीं हुई। राजस्थान भ्रष्टाचार के मामले में पहले स्थान पर है। सड़कों की हालत खस्ता है। कई जगह गड्ढे हैं। प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं।
धामी ने कहा कि घमंडिया गठबंधन में सनातन संस्कृति के बारे में अपशब्द कहने की होड़ लगी हुई है। कौन ज्यादा नीचता पर जा सकता है। उदय स्टालिन की सनातन पर टिप्पणी घमंडिया गठबंधन के चरित्र को बताता है। गठबंधन के शामिल सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित बड़े-बड़े नेता इस बारे में कोई बयान नहीं देते, सभी चुप बैठे हैं।
पीएम मोदी ने जो कहा वो किया
पीएम मोदी ने जो कहा वह किया है। कश्मीर में धारा ३७० समाप्त कर दी। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। तीन तलाक का मामला हो, चाहे महिला आरक्षण की बात हो। यह सब प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकता में रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। भारत की अध्यक्षता में अब तक की सबसे सफल जी २० की बैठक हुई।
विपक्ष को भारत शब्द से चिढ़ क्यों?
दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी व उनके गठबंधन के लोग लगातार देश को विनाश की ओर ले जाने का काम कर रहे हैं। पीएम मोदी सनातन की बात करते हैं। जबकि विपक्ष के लोग हमेशा सनातन के विरोध की बात करते हैं। अच्छी बात है गठबंधन का नाम ढ्ढ हृ ष्ठ ढ्ढ ्र रख लिया। लेकिन भारत शब्द से चिढ़ क्यों है? वंदे मातरम कहने में क्या आपत्ति है? देश के सनातन से जुड़ी चीजों से घमंडिया गठबंधन के लोग विरोध करते हैं। मोदी का विरोध करते-करते देश के विरोध पर उतारू हो जाते हैं। आज घमंडिया गठबंधन भानुमती का कुनबा भी इसी बात पर उतारू है।
गुटबाजी व संगठन पर बोले
पुष्कर धामी ने कहा पार्टी ने सबके अपने-अपने कार्यक्रम तय किए हुए हैं। अभी परिवर्तन यात्राएं चल रही हैं। इसके बाद भी बहुत सारे कार्यक्रम व यात्राएं होंगी। हमारा व्यापक संगठन है। सबकी मंशा एक ही है। बीजेपी की सरकार बननी चाहिए। गुटबाजी जैसी बात नहीं है। सब लोग मिलकर एक ही धारा में बह रहे हैं। अगर कुछ बातें होंगी भी तो आपस मे मिल बैठ कर सुलझा लेंगे।
पायलट के बयान पर पलटवार
सचिन पायलट के बयान ‘भाजपा में केंद्र के लीडर्स को प्रदेश के नेताओं पर विश्वास नहीं’ पर उन्होंने कहा कि हम सब पार्टी के कार्यकर्ता हैं। मुख्यमंत्री और मंत्री बाद में हैं। हमारी पार्टी की परिपाटी है कि प्रदेश में कहीं भी चुनाव होता है तो कार्यकर्ता एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में जाते हैं छोटे-छोटे बूथ व पन्ना प्रमुखों से बात करते हैं। ये बीजेपी में ही होता है। ये कोई बहुत बड़ी बात नहीं। सबकी भूमिका तय होगी। वसुंधरा राजे से फोन पर बात हुई थी उनका पहले से कार्यक्रम तय था।
वसुंधरा राजे के बारे में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी दे गए बड़ा बयान
कोटा (आरएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को जिस तरह भारी जनसमर्थन मिल रहा है, उससे स्पष्ट हो गया है कि राजस्थान की जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। अब गहलोत सरकार कितनी भी घोषणाएं कर दे, जनता बातों में आने वाली नहीं है।
पिछले पांच साल तक राजस्थान की जनता को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रखा गया है। जल जीवन मिशन योजना इसका बड़ा उदाहरण है। परिवर्तन यात्रा से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के दूरी बनाए रखने पर सीएम धामी ने कहा कि पार्टी में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। राजे की कल ही यात्रा के संबंध में फोन पर उनकी बात हुई थी। पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर कहा कि भाजपा बड़ी पार्टी है। छोटी-मोटी बातें चलती रहती है।
झालावाड़ से कोटा तक परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के बाद गुरुवार सुबह पत्रकार वार्ता में सीएम धामी ने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। महिला अपराधों में राजस्थान पहले नम्बर पर है। राजस्थान की टूटी सड़कें देखकर पता चल जाता है कि विकास की स्थिति क्या है। उन्होंने फिर दोहराया कि डबल इंजन की सरकार होगी तो विकास ज्यादा होगा। इसलिए राजस्थान की जनता भी सत्ता की कड़ी जोड़ने की तैयारी में हैं। धामी ने गहलोत सरकार पर तुष्टिकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले पांच साल में राजस्थान में हिन्दुओं के त्योहार धूमधाम से मनाने तक पर रोक लगा दी है। सीएम ने केन्द्र सरकार की योजनाओं का बखान भी किया।
सनातन धर्म के खिलाफ जहर उगलने वालों को जनता सबक सिखाएगी
इंडिया गठबंधन को घमंडिया गठबंधन की संज्ञा देकर वह बोले तमिलनाडू के मुख्यमंत्री के बेटे सनातन धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की, लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनियां गांधी ने कोई टिप्पणी नहीं की है। सनातन धर्म के खिलाफ लगातार अपमानजनक टिप्पणियां की जा है। सनातन धर्म के खिलाफ जहर उगलने वालों को जनता सबक सिखाएगी।

Check Also

सीएम धामी ने आईटी पार्क स्थित राज्य आपदा परिचालन केन्द्र से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि की ली जानकारी

देहरादून (सू0वि0) । प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की मुख्यमंत्री ने …