Breaking News

कोरोना के खिलाफ जंग को जनसहभागिता के साथ ही जीता जा सकता है: मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा की कोरोना के खिलाफ जंग को जनसहभागिता के साथ ही जीता जा सकता है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को खुशी है कि कोरोना की लड़ाई में तमाम सामाजिक व धार्मिक संगठन सरकार का साथ दे रहे हैं। आज संत निरंकारी मंडल देहरादून की ओर से मसूरी जोनल इंचार्ज श्री हरभजन सिंह व श्री हेमराज ने कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी जी की मौजूदगी में 40 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स सरकार को भेंट किए। इनमें से 20 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स गढ़ी कैंट बोर्ड से संचालित अस्पताल व अन्य कंसेंट्रेटर्स पर्वतीय जिलों के अस्पतालों को भेजे जाएंगे।
साथ ही संत निरंकारी मंडल ने उत्तराखंड में अपने समस्त सत्संग घरों को कोविड सेंटर के रूप में परिवर्तित करने का सहमति पत्र भी मुझे सौंपा। इस बात पर संतोष प्रकट किया जा सकता है कि सभी के सहयोग से पिछले कुछ दिनों में शहरी क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की गति धीमी हुई है। दूसरी ओर, पर्वतीय जिलों में कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। गांव स्तर पर ग्राम समितियां बनाई गई हैं। सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

Check Also

Kawaboumga: Merge Up 2 et Simsinos Casino, guide des mécaniques du slot

Le monde des machines à sous a vu l’émergence de titres innovants comme Merge Up …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *