Breaking News
pm to vdo

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिग में कोविड19 और वैक्सीनेशन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई

pm to vdo

देहरादून। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिग में देश में कोविड19 और वैक्सीनेशन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। इसमें केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ हर्षवर्धन सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने भी वीडियो कांफ्रेंसिग में प्रतिभाग किया। उक्त वीडियो कांफ्रेंसिग के बाद राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश में आरटीपीसीआर टेसिं्टग बढाने, संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए ट्रेसिंग, माइक्रो कन्टेनमेंट जोन और सर्विलांस पर और अधिक गम्भीरता से काम करने के निर्देश दिये। डेथ रेट को कम करने के लिए क्लिनिकल केयर और ट्रीटमेंट को सर्वोच्च प्राथमिकता से लिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कोविड19 पर काफी हद तक नियंत्रण कर लिया गया था। अब दुबारा बढ रहे मामलों को देखते हुए पहले की तरह ही दृढसंकल्प के साथ काम करना है। मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्यता से पालन कराने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाए जाएं। जो लोग कोविड गाइडलाइन का पालन न करे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में वैक्सीनेशन का बड़ा अभियान चल रहा है। वैक्सीनेशन में उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों मे है। राज्य में इसकी रफ्तार को और बढाना है। केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित मानकों में आ रहे लोगों का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन सुनिश्चित किया जाना है। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश, डीजीपी श्री अशोक कुमार, सचिव श्री अमित नेगी, श्री नितेश झा, श्री पंकज पाण्डेय, श्री एस. ए. मुरूगेशन उपस्थित थे। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग। 

cm to vdo

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

One comment

  1. Hi, I do think thos is a great web site. I stumbledupon it 😉 I aam goingg to ccome back once agwin snce i
    have bookmarfked it. Money annd fredom iss thee greeatest waay
    tto change, mmay yyou bee ich annd continue too guiude others.
    xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *