Breaking News
5656765677887

देश में सबसे कम है मरीज और मौतों का आंकड़ा: हर्षवर्धन

5656765677887

नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने मीडिया प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, भारत में कोरोना के अब तक 1.25 मिलियन मामले सामने आए और 30,000 से ज़्यादा मौतें हुई हैं। भारत में प्रति मिलियन (प्रति 10 लाख) जनसंख्या के हिसाब से कोरोना के सबसे कम मामले और मौतें हैं। हमारा रिकवरी रेट 63.45 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 2.3 प्रतिशत है।
भारत महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में तीसरे स्थान पर है। यहां हर तीन दिन में एक लाख की संख्या में मामलों में वृद्धि हो रही है। सोमवार को ही देश ने 11 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था और 13 लाख के आकंड़े को पार करने में बस 13,000 मरीज ही कम है। देश में महाराष्ट्र, तमिलनाड़ु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों से सबसे अधिक संख्या में कोरोना के मरीज पाए गए हैं। महाराष्ट्र की स्थिति सबसे खराब है। यहां संक्रमित मरीजों और हताहतों की संख्या क्रमश: 3,47,502 और 12,854 है। तमिलनाड़ु में कुल मामलों की संख्या 1,92,964 और 3,232 मरीज मारे गए हैं। कर्नाटक नया हॉटस्पॉट राज्य है, यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 80,000 के पार पहुंच गया है।

Check Also

Conoscere le recensioni su Chicken Road per un’esperienza di gioco sicura

In questo articolo, esploreremo le recensioni su Chicken Road per garantire un’esperienza di gioco sicura …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *