Breaking News
corona strain in britain

ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन से मचे हाहाकार के बीच आई राहत भरी खबर,

– मौजूदा उपयों के साथ इस पर काबू पाया जा सकता है : विश्व स्वास्थ संगठन

corona strain in britain

वाशिंगटन  । ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से पूरी दुनिया दहशत में है। कोविड-19 के वायरस की तुलना में इसका यह नया स्ट्रेन 70 फीसदी अधिक खतरनाक है, इस वजह से पूरी दुनिया इसे लेकर चिंतित है। भारत समेत दुनियाभर के करीब 40 से अधिक देशों ने विमान सेवा पर रोक लगा दी है और खुद को ब्रिटेन से अलग-थलग कर लिया है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने राहत की खबर दी है कि ब्रिटेन में पाया गया कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन अभी आउट ऑफ कंट्रोल यानी नियंत्रण से बाहर नहीं गया है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि मौजूदा उपायों के साथ इस पर काबू पाया जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आपातकाल विभाग के चीफ माइकल रेयान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कोरोना महामारी के दौरान हमने कई जगहों पर इससे भी ज्यादा संक्रमण दर देखी है और हमने इस पर काबू भी पाया। उन्होंने आगे कहा, इस तरह देखा जाए तो स्थिति नियंत्रण से बाहर नहीं है, मगर इसे बिना कुछ कदम उठाए ऐसे ही छोड़ा नहीं जा सकता है। रेयान ने कहा कि मौजूदा वक्त में हमारे पास कोरोना से बचने के लिए जो उपाय हैं, वे सही उपाय हैं। यहां ध्यान देने वाली बात है कि इससे पहले ब्रिटेन के स्वास्थ्य सचिव मैट हैंकॉक ने दावा किया था कि कोरोना वायरस का यह नया रूप नियंत्रण से बाहर है। बता दें कि वायरस का यह नया स्वरूप 70 प्रतिशत ज्यादा संक्रामक है।
उन्होंने आगे कहा कि हमें वह करने की आवश्यकता है, जो हम कर रहे हैं। हमें बस इसे थोड़ी अधिक तीव्रता के साथ करना होगा और थोड़ी देर के लिए यह सुनिश्चित करना होगा ताकि हम इस वायरस को नियंत्रण में ला सकते हैं। सही मायनों में देखा जाए तो इस पर नियंत्रण पाने के लिए हमें कड़ी मेहनत करनी होगी।
इंग्लैंड के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस के एक नए प्रकार (स्ट्रेन) के तेजी से पांव पसारने के बीच जर्मनी, इटली, बेल्जियम, डेनमार्क, बुल्गारिया, आयरिश रिपब्लिक, तुर्की और कनाडा के ब्रिटेन से विमानों की आवाजाही पर रोक लगाने के बाद फ्रांस ने भी ब्रिटेन के लिये अपनी सीमाएं बंद करने का फैसला किया है। वहीं, भारत ने भी ब्रिटेन जाने या वहां से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिन अन्य देशों और क्षेत्रों ने ब्रिटेन की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया है उनमें हांगकांग, इजराइल, ईरान, क्रोएशिया, अर्जेंटीना, मोरक्को, चिली और कुवैत शामिल हैं।

Check Also

Bycasino Türkiye Resmi Sitesi: Yeni Bonuslar ve Promosyonlar

Content Bycasino Güncel Giriş Güvenlik ve Güvenilirlik Kullanıcı bilgileri ve işlemleri yüksek güvenlik protokolleriyle korunur, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *