पौड़ी, 6 फरवरी
दिनेश सिंह सुरियाल
आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड यमकेश्वर के गोहरी रेंज में DFO लैंसडौन स्पर्श काला की अध्यक्षता में द हंस फाउंडेशन एवं वन विभाग के तत्वावधान में वन अग्निशमन एवं रोकथाम परियोजना के तहत वनाग्नि की प्रभावी रोकथाम के लिए चयनित वालियंटर फायर फाइटर्स को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण वितरण समारोह एवं प्रभागीय वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में सामुदायिक विकास विशेषज्ञ पौड़ी सतीश बहुगुणा ने द हंस फाउंडेशन तथा परियोजना सम्बन्धी जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य चयनित स्वयंसेवियों को वन अग्नि रोकथाम के समय उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण वितरित करना है।
SDO प्रशांत हिन्दवान कहा कि राज्य भर में कुछ सालों से वनाग्नि चुनौती के रूप में उभरी है। इसके प्रभावी रोकथाम को लेकर जन जागरूकता के साथ साथ जन सहभागिता का होना आवश्यक है। वनों में आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने की जरूरत है।
प्रभागीय वनाधिकारी स्पर्श काला ने कहा कि वनों को आग से बचाने के लिए सभी लोगो एक साथ कार्य करने कि जरूरत है, और उन्होंने बताया कि 15 फरवरी तक कंट्रोल बर्निंग की जा रही है।
SDRF के तोमर जी ने कहा कि वनाग्नि के प्रभावी रोकथाम के लिए कर्मियों को अपनी सुरक्षा के साथ-साथ मानसिक रूप से भी तैयार रहना चाहिए।
अंत मे DFO लैंसडौन स्पर्श काला जी सभी वालेंटियर फायर फाइटर्स को वन अग्नि रोकथाम संबंधित शपथ दिलाकर वनाग्नि सुरक्षा उपकरण किट वितरित किए।
कार्यक्रम लैंसडौन प्रभाग के सभी रेंज के अधिकारी एवं, द हंस फांउडेशन से यमकेश्वर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रमेश गड़िया, यमकेश्वर विकासखंड के चयनित स्वयंसेवकों एवं द हंस फाउंडेशन के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।