Related Articles
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026
बच्चों को गुमराह करने की तैयारी में पाक

नई दिल्ली । पाकिस्तान बलूचिस्तान के लोगों के ऊपर जुल्म ढहाने के बाद अब वहां के बच्चों को आतंकी बनने की ट्रेनिंग देने में लगा हुआ है। माना जा रहा है कि वह ऐसा करके वहां के बच्चों को साथ लेकर आतंकियों की नई ब्रिगेट तैयार कर रहा है। यह खुलासा उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले से गिरफ्तार लश्कर-ए-तैयबा के दो कश्मीरी आतंकियों ने पूछताछ में किया है। इन आतंकियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। कश्मीर के आईजीपी मुनीर खान के मुताबिक पूछताछ में इन आतंकियों ने कई ऐसे खुलासे किए हैं जिनसे पाकिस्तान की सरकार और फौज की आतंकियों के साथ मिलीभगत और भारत में आतंकी हमले कराने की कारगुजारियों का खुलासा होता है। इन आतंकियों ने पूछताछ में यह भी कबूल किया है कि उन्हें नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान के हाई कमीशन ने वीजा मुहैया करवाया था।
बच्चों को गुमराह करने की तैयारी में पाक- पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में कश्मीर में ऐसे कई गुटों को पकड़ा गया है, जो बच्चों को गुमराह कर उन्हें आतंकी प्रशिक्षण देने के लिए सीमा पार भेजने की तैयारी में थे। ऐसे कई युवाओं को हिरासत में लिया गया है, जबकि कई आतंकी मारे भी गए हैं। पुलिस ने अभिभावकों से भी अपने बच्चों पर नजर रखने को कहा है, ताकि कोई उन्हें गुमराह न कर सके।
The National News
977396 742692Thank you for sharing with us, I conceive this web site genuinely stands out : D. 938802