Breaking News
gravity

गूगल सीईओ सुंदर पिचाई को पिछले साल मिली करीब 13 अरब रुपये की सैलरी

gravity

भारत में पैदा हुए और अब गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को पिछले साल वेतन एवं अन्य मद में कंपनी से 200 मिलियन डॉलर (करीब 12.85 अरब रुपये) मिले। 44 वर्षीय पिचाई को साल 2016 में मिली यह रकम पिछले साल 2015 के मुकाबले दोगुनी है। 2016 में उन्हें 6.50 लाख डॉलर (करीब 4.17 करोड़ रुपये) रुपये बतौर वेतन मिला जो साल 2015 में मिले वेतन से थोड़ा कम है। 2015 में पिचाई को गूगल ने 6.52 लाख डॉलर (करीब 4.19 करोड़ रुपये) वेतन दिया था। लंबे समय तक एक एंप्लॉयी के रूप में काम करने वाले सुंदर पिचाई को गूगल ने अगस्त 2015 में सीईओ का पद सौंप दिया। 2016 में उन्हें 198.7 मिलियन डॉलर (करीब 12.77 अरब रुपये) मूल्य के कंपनी के शेयर मिले जो 2015 के मुकाबले करीब-करीब दोगुना है। 2015 में उन्हें कंपनी ने 99.8 मिलियन डॉलर (करीब 6.41 अरब रुपये) का स्टॉक ऑप्शन दिया था। अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन के मुताबिक, गूगल की कॉम्पनसेशन कमिटी ने इतना भारी-भरकम वेतन सीईओ के पद पर उनका प्रमोशन और कई प्रॉडक्ट्स की कामयाब लॉन्चिंग के लिए दिया। गूगल के को फाउंडर और पूर्व सीईओ लैरी पेज नई कंपनी ऐल्फाबेट के बिजनस पर ध्यान केंद्रित करने में जुटे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिचाई के नेतृत्व में गूगल को अपने प्रमुख विज्ञापनों एवं यूट्यूब बिजनस से बिक्री बढ़ी है। इस दौरान कंपनी ने मशीन लर्निंग, हार्डवेयर और क्लाउड कंप्यूटिंग में भी निवेश किया है। साल 2016 में गूगल ने नए स्मार्टफोन्स, वर्चुअल रिऐलिटी हेडसेट, राउटर और वॉइस कंट्रोल्ड स्मार्ट स्पीकर बाजार में उतारा। इन प्रॉडक्ट्स से कंपनी को बहुत लाभ हुआ। दूसरी कैटिगरी, मसलन हार्डवेयर और क्लाउड सर्विसेज आदि से हालिया तिमाही में गूगल की कमाई 3.1 बिलियन डॉलर (करीब 199 अरब रुपये) तक पहुंच गई जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले डेढ़ गुना है।

Check Also

Gates of Olympus slot vous plonge dans l’univers des dieux

Il y a beaucoup de jeux de on line casino et de machines à sous …

One comment

  1. 925946 124576I used to be recommended this internet internet site by my cousin. Im no longer certain whether this put up is written by way of him as nobody else know such exact approximately my problem. Youre remarkable! Thank you! 525433

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *