Breaking News
gouKranti Yojna

राज्य सरकार गौ क्रान्ति योजना के अन्तर्गत देशी गायों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दे रही :मुख्यमंत्री

gouKranti Yojna

देहरादून सू0वि0  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने परेड ग्राउंड,देहरादून में आयोजित आचार्य गोपालमणि महाराज की गौ कथा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि गाय का भारत में ही नहीं अपितु दुनिया में भी विशिष्ट स्थान है। गाय के विशिष्ट गुणों के बारे में पुराणों में हमारे ऋषि मुनियों ने जो बताया है, उसको अंगीकार कर हमारा समाज आगे बढ़ा है। गौ संरक्षण हमारी भावनाओं, सम्मान व मर्यादाओं से जुड़ा सवाल भी है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि गाय व गंगा पूजा की हमारी परम्परा रही है। ये हमारी आस्था से भी जुड़े है। हमारी देशी गाय के विशिष्ट गुणों को वैज्ञानिकों ने भी स्वीकारा है। देशी गायों में बीमारी कम होती है। हमारे समाज में अन्य पशुओं की अपेक्षा गाय का विशिष्ट स्थान है। यही नहीं गाय यदि गलती से जहर भी खा लें तो भी उसके दूध में उसका असर नहीं होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गौ क्रान्ति योजना के अन्तर्गत देशी गायों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दे रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में ऐसी गायों की नस्ल तैयार की जा रही है, जो अधिक दूध देने वाली हों।

Check Also

पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून (सू वि)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गांधी मैदान, पटना में आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *