Breaking News
Speculator

सार्वजनिक स्थान पर सट्टेबाज़ी करता हुआ एक युवक गिरफ्तार

Speculator

अर्जुन सिंह भंडारी
देहरादून: कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खुड़बुडा मोहल्ला में आज पुलिस द्वारा सट्टेबाज़ी के विरुद्ध चलाये गए अभियान में एक 23 वर्षीय युवक को सार्वजनिक स्थान पर सट्टेबाज़ी करते हुए गिरफ्तार किया। युवक के पास से पुलिस ने नकदी सहित सट्टे की पर्ची मौके से बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती द्वारा सट्टेबाज़ी खेलने व खिलाने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एसपी सिटी व सीओ सिटी के पर्यवेक्षण में कोतवाली थाना क्षेत्र खुड़बुडा चौकी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। समस्त क्षेत्र में चेकिंग के दौरान वरिष्ठ एसआई प्रद्युमन नेगी ने खुड़बुडा मोहल्ला से अंकित शर्मा (23)पुत्र स्व0 हरीश शर्मा नि0 46 खुर्बुरा मोहल्ला, देहरादून को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया। इस दौरान एसआई प्रद्युमन नेगी ने युवक के पास से 2400 रूपए नकदी सहित सट्टे की पर्चियां भी जब्त की।  पुलिस पूछताछ में अभियुक्त अंकित ने बताया कि वह मजदूरी करता है पर उसका मजदूरी से घर का खर्च नही चल पाता था, जिस कारण वह पिछले 3 वर्ष से सट्टे के काम मे लगा है। सट्टे की खाईबाड़ी में अच्छी जमाई होने के कारण वह सट्टा लगता था। इसके अलावा 2017 में भी वह एक बार सट्टे की खाईबाड़ी में जेल जा चुका है।
पुलिस द्वारा उससे सट्टेबाज़ी में लिप्त अन्यों के नामों का पता लगाया जा रहा है।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *