Breaking News
4564567665

कोरोना संक्रमित पूर्व मंत्री अमृता एम्स में शिफ्ट

4564567665

ऋ षिकेश (संवाददाता)। कोरोना संक्रमित पूर्व मंत्री अमृता रावत को देहरादून से एम्स ऋषिकेश में शिफ्ट किया गया है। रविवार सुबह करीब 11 बजे देहरादून से हंस फाउंडेशन की एंबुलेंस पूर्व मंत्री और पर्यटन मंत्री की पत्नी और पूर्व मंत्री अमृता रावत को लेकर ऋषिकेश में पशुलोक-वीरभद्र मार्ग स्थित एम्स पहुंची।
एंबुलेंस में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी ने एंबुलेंस का दरवाजा खोला और अमृता रावत एंबुलेंस से नीचे उतरी और एम्स के मुख्य भवन के गेट से पैदल ही अंदर प्रवेश किया। एम्स प्रशासन ने उन्हें मुख्य भवन के छठवें फ्लोर के प्राइवेट वार्ड सी में शिफ्ट किया। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि विशेषज्ञ डाक्टरों की निगरानी में पूर्व मंत्री अमृता रावत रहेंगी। प्रत्येक दिन उनका हेल्थ बुलेटिन जारी करने का प्रयास रहेगा। बतादें कि कोरोना संक्रमित अमृता रावत प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज पत्नी है। 24 मई को उनका स्वास्थ्य खराब हुआ था। देहरादून की एक प्राइवेट लैब में जांच के बाद वे कोरोना पॉजिटिव मिली।

Check Also

The Essential Checklist for Choosing Web Hosting for Small Enterprises

Choosing the right web hosting provider is crucial for small enterprises, as it can significantly …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *