
नईदिल्ली (संवाददाता)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कर्नाटक के बेलगावी और महाराष्ट्र के सांगली और कोल्हापुर जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। शाह के साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा, केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री तथा कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी, रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी, संसद सदस्य प्रभाकर कोरे, स्थानीय विधायक, विधान परिषद् सदस्य और राज्य के अधिकारी थे। इसके बाद गृह मंत्री शाह ने बेलगावी हवाई अड्डे पर कर्नाटक राज्य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की। राज्य सरकार के अधिकारियों ने बाढ़ से होने वाली क्षति, बचाव के उपाय तथा एनडीआरएफ टीमों की तैनाती पर आधारित एक प्रस्तुति दी। शाह को बारिश के पूर्वानुमान के बारे में जानकारी दी गई कि अगले 2-3 दिनों में प्रभावित क्षेत्रों और महाराष्ट्र के आस-पास के क्षेत्रों में बारिश की उम्मीद नहीं है तथा स्थिति में सुधार होने की संभावना है।
The National News
893596 961274We will supply deal reviews, deal coaching, and follow up to ensure you win the deals you cant afford to lose. 66243
797816 535811Spot lets start on this write-up, I seriously believe this remarkable site requirements much more consideration. Ill far more likely once once again to read a fantastic deal a lot more, numerous thanks that information. 605757