Breaking News
Sexually exploited

7 महीने से 11 साल की बच्ची के साथ बिल्डिंग में हो रहा था यौन शोषण

18 आरोपी गिरफ्तार

Sexually exploited

चेन्नई । तमिलनाडु के चेन्नै में पुलिस 11 साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीडऩ मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी पिछले 7 महीने से बच्ची की यौन शोषण कर रहे थे। मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस ने मामले में बिल्डिंग के सिक्यॉरिटी गार्ड के अलावा, लिफ्ट ऑपरेटर और वाटर सप्लायर्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पिछले 7 महीने में बच्ची के साथ अपार्टमेंट के कैंपस के अंदर कई बार यौन उत्पीडऩ हुआ, जहां बच्ची और उसका परिवार रहता है। मामला तब सामने आया जब 7वीं में पढऩे वाली छात्रा ने अपनी बड़ी बहन के सामने घटना का जिक्र किया जिसके बाद पैरंट्स ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।  एक पुलिस अधिकारी ने बताया, बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर हमने केस दर्ज कर लिया है। बच्ची के साथ बिल्डिंग के अलग-अलग कर्मचारियों ने अलग-अलग जगह पर यौन शोषण किया। पीडि़त बच्ची को मंगलवार को हेल्थ चेकअप के लिए ले जाया जाएगा।

chennai news

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *