Breaking News
rrtytytt

कश्मीर में भारी हिमपात के बाद उत्तरी भारत में कड़ाके की ठंड

rrtytytt

-दिल्ली में छाया कोहरा
नईदिल्ली (संवाददाता)। कश्मीर सहित पूरे उत्तर भारत जबरदस्त सर्दी की चपेट में है। कश्मीर में हुए भारी हिमपात के साथ शुक्रवार को कड़ाके की सर्दी में वहां चलने वाला 40 दिवसीय ‘चिल्लई कलां’ शुरू हो गया। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में कोहरा छाया रहा और आसमान में बादल छाने के कारण धूप नजर नहीं आई। ठंडी हवाओं के कारण हवा भी प्रदूषित हो गई। शाम 4 बजे संपूर्ण वायु गुणवत्ता सूचकांक 418 तक पहुंच गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। दिल्ली में रविवार को भी ठंड बनी रही। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही ठंड से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बर्फबारी भी हुई और कई स्थानों पर बारिश भी हुई। राज्य में सबसे अधिक सर्द स्थान केलांग रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4 डिग्री नीचे रहा। पर्यटक स्थल मनाली, कुफरी और डलजौजी में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राज्य की राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि प्रदेश के बिलासपुर में सबसे अधिक 21 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। कोहरे के कारण कई ट्रेनों के देरी से चली रही हैं। उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में पांच सेमी बर्फबारी हुई और शुक्रवार रात तापमान गिरकर शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तक पहुंच गया। पंजाब और हरियाणा के प्रमुख हिस्सों में जबरदस्ती सर्दी का दौर जारी है और पंजाब में बठिंडा सबसे अधिक सर्द रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोनों राज्यों के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, हिसार, करनाल और सिरसा समेत विभिन्न इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है।

Check Also

Bahiscom ile canlı rulet kazançlarını Bahis com giriş ile takip edin

Content Yüksek Oranlı Bahis Seçenekleri Bahiscom İle bahiscom Üzerinde Para Yatırma ve Çekme İşlemleri Mobil …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *