Breaking News
sensex

सेंसेक्स 300 अंक गिरा

sensex

नई दिल्ली । घरेलू शेयर बाजार में आज गिरावट का रुख दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 300 अंक की गिरावट आई जबकि नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 14700 अंक के नीचे चला गया। सेंसेक्स से शेयरों में पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, आरआईएल, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी बैंक सबसे अधिक नुकसान में रहे। दूसरी और सन फार्मा और डॉ रेड्डीज सहित 5 शेयर फायदे में रहे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 गिरावट पर चल रहे हैं।
इससे पहले सेंसेक्स 642 अंक की जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ था। वैश्विक स्तर पर नकारात्मक रुख के बावजूद सूचकांक में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचयूएल और आईसीआईसीआई बैंक में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आई। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव रहा। पर अंत में यह 641.72 अंक यानी 1.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,858.24 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 186.15 अंक यानी 1.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,744 पर बंद हुआ।
किसे हुआ फायदा
सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में एनटीपीसी का शेयर रहा। इसमें 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी आयी। इसके अलावा एचयूएल, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस के शेयरों में भी तेजी रही। दूसरी तरफ जिन शेयरों में गिरावट रही उनमें एल एंड टी, टेक महिंद्रा, बजाज ऑटो और टाइटन प्रमुख हैं।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *