Breaking News
indian army 76

जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में धारा-144 लागू

indian army 76

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर में जारी तनाव के बीच वहां कई जिलों में सीआरपीसी की धारा144 के तहत निषेधाज्ञा लगायी गई है. घाटी के कई जिलों में सोमवार को प्रतिबंध लगाते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई. सुरक्षा कारणों से जम्मू-कश्मीर में स्कूल और कॉलेज में कक्षाओं को निलंबित कर दिया गया है और परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं.
अधिकारियों ने बताया कि राजौरी और किश्तवाड़ जिलों तथा रामबाण जिले के बनिहाल इलाके में रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है. वहीं जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में निषेधाज्ञा लागू की गई है. उन्होंने बताया कि सरकार ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत श्रीनगर जिले में एहतियाती तौर पर रविवार देर रात प्रतिबंध लगाए.
प्रशासन की तरफ से जारी आदेशा के अनुसार, लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध है और शिक्षण संस्थान (श्रीनगर जिल में) भी बंद रहेंगे. इस आदेश में कहा गया कि सार्वजनिक बैठक करने या रैली निकालने पर पूर्ण प्रतिबंध है. आवश्यक सेवाओं के अधिकारियों के पहचान पत्र उनकी आवाजाही के पास के रूप में मान्य होंगे.
जम्मू, किश्तवाड़, रिआसी, डोसा और उधमपुर जिले में स्कूलों और कॉलेजों को सोमवार को बंद रखने का आदेश दिया गया है. वहीं किश्तवाड़ के उपायुक्त अंग्रेज सिंह राणा ने कहा, किश्तवाड़ में एहतियाती तौर पर हमने आज रात से सिर्फ रात के लिए कर्फ्यू लगाया गया है. उन्होंने बताया कि जिले में स्कूल और कॉलेज बंद हैं.
अधिकारियों ने बताया कि राजौरी जिले में भी रविवार रात से कर्फ्यू लगाया गया और वहां भी सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने का आदेश दिया गया है. बनिहाल में स्पीकर लगे वाहनों से रात को कर्फ्यू लगने की घोषणा की गई. उन्होंने बताया कि जम्मू विश्वविद्यालय भी सोमवार को बंद रहेगा और सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं.

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *