Breaking News
sopoar gherbandi

सुरक्षाबलों का सोपोर में तलाश एवं घेराबंदी अभियान शुरू

sopoar gherbandi

बारामूला । सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में तलाश एवं घेराबंदी अभियान शुरू किया। आतंकवादियों की उपस्थिति की खुफिया सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने आज सुबह बारामूला जिले के सोपोर के दुरसो गांव में तलाश एवं घेराबंदी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सभी निकास बिंदुओं को बंद कर दिया गया है और घर-घर की तलाशी ली जा रही है। अंतिम रिपोर्ट आने तक सुरक्षा बलों का अभियान जारी था।

Check Also

मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह से कांवङ यात्रा पर किया विचार विमर्श

ई दिल्ली/देहरादून (सू0 वि0)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *