
रुद्रपुर (संवाददाता)। तराई में पड़ रही भीषण गर्मी के साथ ही बीमारियों ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है। गुरुवार को जिला अस्पताल में डायरिया के दो मरीजों को भर्ती कराया गया। जिन्हें डॉक्टरों ने इलाज के साथ ही गर्मी के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की भी सलाह दी। डायरिया की शिकायत पर फुलसुंगी निवासी लक्ष्मी तिवारी और खेड़ा निवासी शौकत अली को गुरुवार को रुद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिजिशियन डॉ. गौरव अग्रवाल ने बताया कि तराई में पड़ रही भीषण गर्मी से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जिसके चलते डायरिया और पीलिया आदि बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती हैं। उन्होंने बताया अस्पताल में डायरिया के मरीजों के लिए पूरा इलाज उपलब्ध है। उन्होंने फिर भी गर्मी के इस मौसम में लोगों से विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। ये हैं डायरिया के लक्षण-अतिसार के लक्षणों के रूप में दस्त आने के पहले हलका, मीठा पेट दर्द होना, कभी थोड़ा गाढ़ा तो कभी पानी के समान की तरह तेजी के साथ मल निकलना, शारीरिक दुर्बलता, पेट दबाने पर पीड़ा होना, जीभ सूखना इसके अलावा हाथ-पैर ठंडे पडऩा, शरीर में बेचैनी, थकान आदि लक्षण देखने की मिलते हैं।
The National News
679787 12785Hi my friend! I want to say that this post is awesome, nice written and contain almost all significant infos. Id like to see more posts like this . 467835