
न्यूयॉर्क । अमेरिका के न्यूयॉर्क में कोरेाना वायरस संबंधी उपायों पर काम करने के लिए स्कूलों को एक सप्ताह और देरी से -16 सितंबर से- खोलने का निर्णय किया गया है। वैश्विक महामारी के कारण महीनों से यहां स्कूल बंद हैं। न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लासियो ने इस बारे में कहा कि स्कूल अब 10 सितम्बर की जगह 16 सितम्बर से खुलेंगे और स्कूल में पढ़ाई 21 सितम्बर से शुरू होगी। मेयर ने कहा कि यह एक संशोधन है, जो हमे एक समयसीमा के साथ आगे बढऩे का मौका देती है, लेकिन तैयारी में लगने वाले अतिरिक्त समय के साथ। ब्लासियो ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अतिरिक्त समय से सुरक्षा संबंधी चिंताएं दूर करने का समय मिल जाएगा।
The National News
809294 102059There is noticeably a lot of dollars to comprehend about this. I suppose you created certain good points in functions also. 689067