-अपर मुख्य सचिव पर्यावरण सुब्रत साहू ने किया दो दिवसीय इको बाल मेले का शुभारंभ
रायपुर (जनसम्पर्क विभाग)। स्कूली बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रेरित करने के लिये छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय इको बाल मेले का आज शुभारंभ किया गया। अपर मुख्य सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग एवं अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल सुब्रत साहू ने इस मेले का शुभारंभ करने के बाद समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में स्कूली बच्चों को आगे आना होगा। उन्होंने आज मेले में उपस्थित स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों से पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी होने के नाते स्कूली बच्चों की पर्यावरण की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका है। सुब्रत साहू ने पर्यावरण पर मंडराते खतरों का उल्लेख करते हुए कहा कि मौजूदा समय में पृथ्वी और हमारा जन-जीवन एक कठिन दौर से गुजर रहा है। विकास की गति को बरकरार रखते हुए पर्यावरण को बचाये रखना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन थोड़ी सी सावधानियों के साथ ऐसा कर पाना संभव है। सुब्रत साहू ने कहा कि हमें अपनी आदतों में परिवर्तन लाना होगा तथा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले कार्यों को छोड़ना होगा। हमें अपने व्यवहार से पर्यावरण की रक्षा का संदेश देना होगा। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव श्री आर.पी. तिवारी ने दो दिवसीय इको बाल मेले के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्यक्रम मुख्यतः पर्यावरणीय जन-जागरूकता के लिए किया जा रहा है। आज के इस कार्यक्रम में सभी जिलों के इको क्लब स्कूलों के बच्चों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया जाना यह प्रदर्शित कर रहा है कि बच्चे पर्यावरण के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं। दो दिवसीय इको बाल मेले में प्रदेश के सभी जिलों के ०३-०३ इको क्लब स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। यहां आयोजित प्रदर्शनी में इन विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न पर्यावरणीय विषयों पर केन्द्रित शैक्षणिक मॉडल प्रस्तुत किए गए हैं, जिनमें पर्यावरण पर आये खतरों को दर्शाते हुए पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया गया है। इसके साथ ही पर्यावरण पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही है। सुब्रत साहू ने पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा तैयार स्कूली बच्चों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
The National News
781501 785465Its like you read my mind! You appear to know a good deal about this, like you wrote the book in it or something. I think that you could do with a few pics to drive the message home a bit, but other than that, this really is great blog. A fantastic read. Ill definitely be back. 623277