Breaking News
atm

एटीएम से कैश निकालने की लिमिट में एसबीआई ने किया बड़ा बदलाव

atm

नई दिल्ली । देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने बुधवार से कुछ कार्डधारकों के लिए एटीएम से दैनिक कैश निकासी की सीमा आधी कर 20,000 रुपये कर दी है। निकासी सीमा में कटौती बैंक के क्लासिक और मैस्ट्रो कार्ड धारकों के लिए की गई है। बड़ी संख्या में बैंक के ग्राहकों के पास ये कार्ड हैं। हालांकि अन्य एसबीआई डेबिट कार्ड रखने वाल ग्राहक पहले की तरह एटीएम से राशि निकाल सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार एटीएम से प्रति कार्ड औसत नकद निकासी 20,000 रुपये से कम है और इस कदम से धोखाधड़ी को रोकने और डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। एसबीआई ने लगभग एक महीने पहले क्लासिक और मैस्ट्रो डेबिट कार्डधारकों को 31 अक्टूबर से एटीएम ने एक दिन में नकद निकासी सीमा घटाकर 20,000 रुपये किये जाने के बारे में सूचना दी थी।  एसबीआई ने इस संदर्भ में अपनी वेबसाइट पर संदेश दिया था…क्लासिक और मैस्ट्रो डेबिट कार्ड के मामले में 31 अक्टूबर से दैनिक नकद निकासी सीमा 40,000 रुपये से कम कर 20,000 रुपये प्रतिदिन की जा रही है। इसमें कहा गया था, अगर आपको रोजाना अधिक राशि निकालने की जरूरत है, कृपया दूसरे कार्ड के लिये आवेदन दें। इस बारे में एसबीआई के प्रबंध निदेशक पी के गुप्ता ने कहा था कि निकासी में कमी का मकसद ग्राहकों को एटीएम के जरिए होने वाली धाखाधड़ी वाले लेन-देन से बचाना और डिजिटल लेन-देन को बढ़ाना है। यह पूछे जाने पर कि ऐसे कार्डधारकों की संख्या कितनी है, उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में ग्राहक इस श्रेणी में आते हैं।

Check Also

Συμβουλές για να απολαύσετε τις προσφορές του National Casino Μπόνους Χωρίς Κατάθεση

Στο άρθρο αυτό, θα εξερευνήσουμε τις καλύτερες στρατηγικές για να αξιοποιήσετε στο έπακρο τις προσφορές …

One comment

  1. 380649 64056Hi my loved 1! I want to say that this article is incredible, great written and incorporate almost all vital infos. I would like to peer more posts like this . 632369

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *