
सतपाल महाराज जी
कह रही आपकी भगत जनता
गढ़वाल मंडल विकास निगम के पर्यटक ठिकानों पर
मांसाहार पर लगा दी आपने रोक
रोक के इस दायरे को
पूरे गढ़वाल ही क्यों
पूरे उत्तराखंड में लागू कर डालो भगवन्ता।
ये चार धाम प्रदेश निराला
देव संस्कृति से प्रेरित नाम देवभूमि रख डाला
मगर दानव संस्कृति से पड़ गया है पाला
भगवन आप तो बाँटते हैं प्रेम रस का प्याला
प्रसन्न है देखो प्रभो राक्षसों की खाला
मदिरा दारू मच्छी मांस का उत्तम प्रदेश बना डाला
इस फरियाद को नहीं जाता है टाला
लगा ही दीजिए आप मेरे मुँह मर ताला
क्या याद करेगा आपको अल्ला-ताला
दिल से निकली फरियाद पर न पड़ जाए पाला
कुछ कर गुजरिए भगवन कृपाला
उदाहरण बन जाए दुनिया में प्रदेश निराला।
Virendra Dev Gaur
Chief Editor(NWN)
The National News
726748 803428Now we know who the ssebnile 1 is here. Fantastic post! 37221