Related Articles
Максимальные выигрыши с mostbet – ваш ключ к успеху10/21/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है में नजर आ चुकीं अभिनेत्री कश्मीरा ईरानी ने हाल ही में दिल खोलकर दबंग खान की तारीफों के पुल बांधे. कश्मीरा का कहना है कि सलमान एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं जो सबको खुशी महसूस कराते हैं. कश्मीरा ने सलमान के साथ भारत में भी काम किया है.
कश्मीरा ने कहा, सलमान सर के साथ काम करने का अनुभव हमेशा से ही बेहतरीन रहा है. वह एक बहुत ही उम्दा इंसान हैं जो सबको खुशी महसूस कराते हैं. वह एक सफल व दिग्गज अभिनेता हैं और हमारे पास उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है. वह इंडस्ट्री में काफी लंबे समय से हैं, लेकिन उन्होंने आज भी हाई एनर्जी परफॉर्मेस करना जारी रखा है. उन्हें पास से देखने और सीखने का अनुभव काफी शानदार रहा.
आपको बता दें कि सलमान खान जल्द ही फिल्म राधे में दिखाई देने वाले हैं. वहीं इन दिनों सलमान बिग बॉस में खासा बिजी हैं. इसके साथ ही आपको बता दें कि सलमान आखिरी बार फिल्म दबंग 3 में दिखाई दिए थे. राधे की बात करें को ये फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होने वाली है.
The National News
464591 46796I got what you intend, saved to fav, very good internet site . 5989